Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

पंजाब

महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

06 अगस्त, 2026 07:33 PM

पंजाब विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को हंगामा देखने को मिला। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने पूरे विवाद पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है और यदि किसी शब्द से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने उसके लिए खेद भी व्यक्त किया है। समाचार एजेंसी से बातचीत में अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यशैली और मानसिकता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ भी हो जाए, ये लोग हर बात के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरा देते हैं। पंजाब में कई स्थानीय बोलचाल के शब्द और वाक्यांश प्रचलित हैं, जिनमें से एक शब्द का उन्होंने प्रयोग किया था। यदि किसी सदस्य को वह शब्द अमर्यादित लगा, तो उसे विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जा सकता है। हमारी पार्टी महिलाओं के सम्मान में विश्वास रखती है। हम नवरात्रों में कन्या पूजन करते हैं और बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। हम घर से निकलते समय बेटियों के चरण स्पर्श करके निकलते हैं। यदि किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैंने सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया है और इसमें मुझे कोई संकोच नहीं है। आम आदमी पार्टी सरकार पर महिलाओं के प्रति दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब विभिन्न आंदोलनों में महिलाओं पर पुलिस कार्रवाई हुई, तब सत्ता पक्ष की महिला विधायक और सरकार मौन रही। बरनाला में वाल्मीकि समाज की महिलाओं, बठिंडा में सहायक प्रोफेसरों के आंदोलन, नर्सों के प्रदर्शन, किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं तथा मनरेगा से जुड़े प्रदर्शन में महिलाओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन उस समय महिलाओं के सम्मान की बात नहीं उठाई गई।

उन्होंने कहा कि 7 फरवरी 2026 को बठिंडा में किसान आंदोलन के दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया और 15 जुलाई को मनरेगा से जुड़े प्रदर्शन में भी महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग हुआ। इन घटनाओं पर सत्ता पक्ष ने कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं दी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनकी सोच और संस्कारों में है। उन्होंने अपील की कि बहनों और महिलाओं के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार