Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

भारत-न्यूजीलैंड की टीम में कौन से प्लेयर निभाएंगे अहम भूमिका? शास्त्री ने कर दी भविष्यवाणी

08 मार्च, 2025 09:59 PM

दुबई। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की संभावनाओं को बराबर का रखते हुए भविष्यवाणी की है कि भारत की जीत में विराट कोहली और न्यूजीलैंड की जीत में केन विलियम्सन और रचिन रविंद्र की भूमिका अहम हो सकती है। मैच की पूर्व संध्या पर आईसीसी रिव्यू के एक विशेष संस्करण में शास्त्री ने बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले अपनी भविष्यवाणी की।

उन्होंने कहा “ अगर उनकी संबंधित टीमें खिताब जीतती हैं तो रविवार को विराट कोहली, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विलियमसन और कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने खेले गए चार मैचों में एक-एक अर्धशतक और एक शतक बनाया है। रवींद्र भी शानदार फॉर्म में हैं, उनके नाम अब तक दो शतक हैं, जिसमें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाला शतक भी शामिल है।” उन्होंने कहा “ विलियमसन या कोहली जब फार्म में होते हैं और आप उन्हें अपने पहले 10 रन बनाने देते हैं, तो वे खतरनाक हो जाते हैं। इसलिए न्यूजीलैंड से, मैं विलियमसन का नाम लूंगा और एक हद तक, रचिन रवींद्र, वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं।”

शास्त्री ने कहा “फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच को चुनना हो तो मैं एक ऑलराउंडर को चुनूंगा। मैं भारत से अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा का नाम लूंगा। न्यूजीलैंड से, मुझे लगता है कि ग्लेन फिलिप्स में कुछ खास है। वह मैदान में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह 40, 50 रन की पारी खेल सकते हैं और शायद एक या दो विकेट लेकर आपको चौंका भी सकते हैं।”

सेमीफाइनल में फिलिप्स ने सिर्फ 27 गेंदों पर 49 रनों की तेज पारी खेली थी और न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की थी। उन्होंने गेंद से भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया और दो विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फिलिप्स ने क्षेत्ररक्षण में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो कैच लपके। अक्षर और जडेजा भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, जो कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ स्पिन चौकड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और टीम को बहुत जरूरी बल्लेबाजी गहराई भी प्रदान करते हैं।

शास्त्री से पूछा गया कि क्या दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा, खासकर न्यूजीलैंड की टीम की प्लेइंग इलेवन में, जो इसी मैदान पर भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार गई थी। शास्त्री ने कहा, “ मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर पिच के आधार पर दोनों टीमों में कोई बदलाव हो, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने जो पिच देखी, वह टूर्नामेंट में अब तक की सबसे अच्छी पिच थी। इसलिए ग्राउंड्समैन के पास पिछले मैच के बाद से सतह तैयार करने के लिए पांच दिन और हैं और अगर यह 280-300 की सतह है, जैसा कि पिछले मैच में था, तो आपको इसके बारे में सोचना चाहिए। लेकिन जब तक आवश्यक न हो, आप टीम में बदलाव नहीं करेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव