Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

पंजाब

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

06 अक्टूबर, 2026 07:59 PM
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्यभर के लोगों को स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए अपने प्रयासों का दायरा लगातार बढ़ा रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत पंजाब के जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने 267 करोड़ रुपये की लागत वाली नहर आधारित बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। यह नहर आधारित परियोजना सीमावर्ती ज़िले अमृतसर के करीब 3 लाख लोगों तथा 167 गांवों के 45,000 से अधिक घरों को स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।

यह योजना भूजल पर निर्भरता कम करने तथा नहर आधारित जलापूर्ति प्रणालियों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

परियोजना की शुरुआत के बाद सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहर के पानी को उपचारित कर पीने योग्य बनाने के लिए 39 एम.एल.डी. क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपर बारी दोआब नहर की लाहौर ब्रांच पर कंदोवाली और मज्जूपुरा में स्थापित किया गया है। इसके अलावा 285.97 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है तथा गांवों में 20 पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 266.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के अजनाला, मजीठा, हरशा छीना और चौगावां ब्लॉकों के 167 गांव कवर होंगे। योजना के तहत अजनाला ब्लॉक के 101, हरशा छीना के 56, मजीठा के 9 और चौगावां का 1 गांव शामिल होगा। नहर का पानी पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से संबंधित गांवों तक पहुंचाया जाएगा और योजना के माध्यम से करीब 45,343 घरों में रहने वाले 2,85,994 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भूजल पर निर्भरता कम करके लोगों को नहर आधारित स्वच्छ, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है।

स. मुंडियां ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पानी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नहर के पानी की आपूर्ति उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिलेगा और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन के लिए मज़बूत आधार तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यवासियों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक अजनाला स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने नहर आधारित बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना शुरू करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने इस परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए जल आपूर्ति मंत्री तथा विभाग के समस्त अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री रामवीर ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र के कुछ गांवों में भूजल में टी.डी.एस. और आर्सेनिक जैसे तत्वों की मात्रा बढ़ने के कारण कई गांवों में पेयजल की समस्या पैदा हो रही थी। इसी कारण लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद आगामी 10 वर्षों तक इसका रखरखाव संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

समारोह के दौरान हलका मजीठा से स. तलबीर सिंह गिल, हलका राजासांसी से मैडम सोनिया मान, एस.डी.एम. अजनाला चारूमित्रा, जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग के चीफ इंजीनियर आर.के. खोसला, निगरान इंजीनियर गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर साहिल आनंद, जे.एम.सी. एल.सी.ई. एस.पी.एल. (कल्पतरु) कंपनी के जी.एम. रजनीश, जी.एम. श्री दर्शन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख