Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

06 अक्टूबर, 2026 08:04 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य की प्रमुख योजना ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ (मेरा बिल योजना) को एक और वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की गई है, जिसमें से 7.31 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा 135 नए डीलरों को पंजीकृत किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान निकाले गए 4,058 ड्रा में से सत्यापन के बाद 3,548 भाग्यशाली ड्रा विजेताओं को 2.30 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और लोगों को प्रोत्साहित करने, दोनों ही स्तरों पर उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं।

इस पहल की सफलता पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बिलों का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित हुआ है और पूरे राज्य में कर नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि निरंतर निगरानी और कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कर विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों की पहचान की, जिसके परिणामस्वरूप 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए और सरकारी खजाने में 7.31 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। इसके साथ ही 135 नए डीलरों को पंजीकृत कर करदाताओं का दायरा भी बढ़ाया गया है।

उन्होंने ‘मेरा बिल योजना’ के लकी ड्रा के तहत उपभोक्ताओं को दिए गए पुरस्कारों के आंकड़े साझा करते हुए आम लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान निकाले गए 4,058 ड्रा में सत्यापन के बाद कुल 3,548 विजेता सामने आए, जिन्हें कुल 2,30,38,070 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। अकेले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3,080 सत्यापित विजेताओं को 1,98,15,980 रुपये दिए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान निकाले गए ड्रा के तहत भाग्यशाली प्रतिभागियों को अतिरिक्त 32,22,090 रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना पारदर्शिता बढ़ाने और कर प्रणाली में उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कर चोरी रोकने, महत्वपूर्ण राजस्व जुटाने, जागरूक नागरिकों को पुरस्कृत करने और कर के दायरे को बढ़ाने में मिली ठोस सफलता को देखते हुए सरकार ने इस गति को बनाए रखने के लिए योजना की अवधि एक वर्ष और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

1 मार्च 2026 से 31 अगस्त 2026 तक छह महीनों के दौरान इस योजना के तहत हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 33,06,280 रुपये का जुर्माना शामिल है। उन्होंने कहा, “मैंने कर विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं और संबंधित फील्ड अधिकारियों को अगले महीने के भीतर बकाया 33.06 लाख रुपये की वसूली को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए भी कहा गया है।”

भगवंत मान सरकार की स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे प्रत्येक खरीदारी पर वास्तविक बिल अवश्य लें, ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना के तहत लकी ड्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आर्थिक रूप से मजबूत एवं प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख