Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 8 समितियों का किया विस्तार हर युवा को उसकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलेः नायब सिंह सैनी कांग्रेस पूरी तरह फेल, अब बच्चों को आगे कर राजनीति कर रही है : अनिल विज 30 जुलाई से 3 अगस्त तक हरियाणा के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं, उनका समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करे सरकार : सैलजा हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की Gen-Z ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा और बिजली विभागों को कर्मचारियों की मांगों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए: हरपाल सिंह चीमा

29 जुलाई, 2026 06:54 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री तथा कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-कमेटी के चेयरमैन हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा विभाग की सात तथा बिजली विभाग की दो यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और बिजली विभागों को व्यापक निर्देश जारी करते हुए कहा कि अधिकारियों की गठित समिति के माध्यम से सेवा संबंधी मामलों तथा वित्त कमेटी के माध्यम से वित्तीय मुद्दों की समीक्षा में तेजी लाई जाए, ताकि जल्द से जल्द ठोस और क्रियान्वयन योग्य प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकें।

शिक्षा क्षेत्र की यूनियनों के साथ हुई बैठकों में, जिनमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शामिल हुए, 3704 अध्यापक यूनियन की मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 9 जुलाई को गठित उच्च स्तरीय समिति—जिसमें वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी तथा यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हैं—को अपनी औपचारिक सिफारिशें शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ईटीटी टैट पास टीचर्स एसोसिएशन द्वारा उठाई गई वित्तीय चिंताओं पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यूनियन नेताओं के साथ तुरंत संयुक्त बैठक करें, ताकि सभी जायज शिकायतों के समाधान के लिए उपयुक्त प्रस्ताव तैयार किए जा सकें।

शिक्षा कर्मियों के साथ संवाद को और मजबूत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन यूनियन तथा पुनर्बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और स्कूल शिक्षा विभाग को उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों के 250 पदों पर भर्ती संबंधी चिंताओं पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "पंजाब सरकार इसका प्रभावी समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।" उन्होंने यूनियन नेतृत्व से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट मांगपत्र सौंपने की अपील भी की, ताकि शीघ्र, निष्पक्ष और निर्णायक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके बाद पावरकॉम और ट्रांसको के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की समन्वय समिति के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे विभागीय अनुबंधों के तहत लाने की सरकार की चल रही पहल से आपकी अधिकांश समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी।"

पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन के साथ बैठक करते हुए वित्त मंत्री ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारियों को उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा आवश्यक आधिकारिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

इन व्यापक बैठकों में विभिन्न कैडरों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनियन प्रतिनिधिमंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 3704 अध्यापक यूनियन की ओर से हरजिंदर सिंह, राजेश्वर राय, जगजीवनजोत सिंह और राजन सैनी शामिल हुए। ईटीटी टेट पास टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, गौरव कांत और गुरमुख सिंह शामिल थे। लखवीर सिंह और मनदीप सिंह ने यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन यूनियन का प्रतिनिधित्व किया, जबकि विकास साहनी, लखविंदर कौर, अमनदीप कौर, गुरप्रीत सिंह और जसविंदर कौर ने पुनर्बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से अपने मुद्दे रखे।

आर्ट एंड क्राफ्ट वर्ग का प्रतिनिधित्व रोजगार ड्राइंग मास्टर संघर्ष कमेटी से संदीप सिंह, बी.एड. पीएसटेट-2 पास आर्ट एंड क्राफ्ट बेरोजगार अध्यापक यूनियन से रणजीत सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन से हरजिंदर सिंह तथा बेरोजगार पीएस टैट पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन से राकेश कुमार ने किया।
बिजली क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों में पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से बलिहार सिंह, गुरविंदर सिंह, जगरूप सिंह, हरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हुए, जबकि लखविंदर सिंह तथा गुरविंदर सिंह काहलों ने पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का प्रतिनिधित्व किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात महीनों में 111 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की

पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात महीनों में 111 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की

लोकसभा में मीत हेयर ने धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने पर केंद्र सरकार को घेरा

लोकसभा में मीत हेयर ने धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने पर केंद्र सरकार को घेरा

पंजाब सरकार की ओर से घनौर विधानसभा क्षेत्र के 42 गांवों के किसानों को बड़ी सौगात, लिफ्ट सिस्टम के माध्यम से मिला नहरी पानी

पंजाब सरकार की ओर से घनौर विधानसभा क्षेत्र के 42 गांवों के किसानों को बड़ी सौगात, लिफ्ट सिस्टम के माध्यम से मिला नहरी पानी

पंजाब कर विभाग ने वैट बकाया वसूली अभियान में लाई तेजी: संपत्ति की नीलामी से 1.21 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब कर विभाग ने वैट बकाया वसूली अभियान में लाई तेजी: संपत्ति की नीलामी से 1.21 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पार

मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पार

पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन