Thursday, September 17, 2026
BREAKING
जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा मोदी के जन्मदिन पर झज्जर जिला अस्पताल में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व मंत्री धनखड़ ने किया शुभारंभ संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी यूपीआई भारत की डिजिटल ताकत है, व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए : राव नरेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों के बीच मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है: खेमराज सुंदरियाल

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

17 सितंबर, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5,10,807 श्रद्धालुओं ने राज्य और राज्य के बाहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करने के इच्छुक बुजुर्ग नागरिकों को यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत उन्हें मुफ्त यात्रा और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, "मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत 5,10,807 श्रद्धालुओं ने राज्य के और राज्य के बाहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं। वर्तमान में, इस स्कीम के अंतर्गत 95 ए.सी. बसें चलाई जा रही हैं और अब तक 12,485 चक्कर पूरे किए गए हैं।"

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने कहा, "यह स्कीम 9 नवंबर 2025 को शुरू की गई थी और इसके पहले चरण के दौरान, लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी की यात्रा की।"

उन्होंने कहा, "12 अगस्त 2026 को इस स्कीम का विस्तार करते हुए इसमें अन्य धार्मिक स्थानों जैसे श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी धाम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन को भी शामिल किया गया।"

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, "इस स्कीम के तहत, 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग इस तीर्थ यात्रा का लाभ ले सकते हैं। पंजाब सरकार द्वारा योग्य श्रद्धालुओं को ए.सी. स्लीपर बस के माध्यम से यात्रा, आवास और भोजन संबंधी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाती हैं।"

पर्यटन मंत्री ने कहा, "यात्रा के दौरान संगतों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर बस में सहायक कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की एक टीम तैनात की गई है, जबकि विभिन्न पड़ावों पर संगतों की सुविधा के लिए विशेष टीमें तैनात हैं।"

उन्होंने कहा, "संगतों के लिए किए गए प्रबंधों में साफ-सुथरे और अच्छे पखाने की सुविधा वाली एयर-कंडीशन्ड रिहायश के साथ-साथ यात्रा के दौरान भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी शामिल हैं।"

पर्यटन मंत्री ने कहा, "यात्रा के दौरान संगत बहुत खुश और संतुष्ट होती है और श्रद्धालु अक्सर शबद गाते जाते हैं। मैं अरदास करता हूं कि हर यात्रा सुरक्षित और शुभ हो और सारी संगत धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के उपरांत खुशी-खुशी अपने घर लौटे।"

उन्होंने आगे कहा, "यात्रा की समाप्ति पर, श्रद्धालुओं को प्रसाद और यादगार के रूप में पीतल का गिलास भी दिया जाएगा।"

पर्यटन मंत्री ने कहा, "यह स्कीम हर किसी के लिए खुली है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, जाति या धर्म से संबंधित हो। धार्मिक स्थानों के दर्शन करने और माथा टेकने के इच्छुक बुजुर्गों की सहायता करना ही इस पहल का उद्देश्य है।"

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर श्रद्धालु को पूरी यात्रा के दौरान उचित सुविधाएं और सहायता मिले। संबंधित टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाजिर रहें और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा