Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़ • गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी • 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज • लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता • चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम • हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी • Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप • Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

पंजाब

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक

07 अक्टूबर, 2026 06:16 PM
चंडीगढ़ : बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक के दौरान कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर जायज मांग का समाधान किया जाएगा।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के उचित संरक्षण में कोल्ड स्टोरेज की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी और इन इकाइयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को बागवानी मंत्री के ध्यान में लाया।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज कृषि एवं बागवानी उत्पादों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सुविधाएं किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ फसलों में कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी से जुड़े कोल्ड स्टोरेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन की मांगों पर संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद, निदेशक मनीष कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात

विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा

विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त

पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त