Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

पंजाब

बठिंडा बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सफाई सेवक, बंद रहे मुख्य बाजार

30 जुलाई, 2026 06:51 PM

बठिंडा : बरनाला लाठीचार्ज कांड के विरोध में सफाई सेवकों द्वारा किए गए पंजाब बंद के आह्वान के तहत बठिंडा के सभी मुख्य बाजार बंद रहे। सफाई सेवकों व सीवरेज वर्करों ने अन्य सहयोगी संगठनों के साथ सडक़ों पर उतरकर रोष मार्च किया जबकि फायर ब्रिगेड चौक पर सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल के अलावा शहर की समाजसेवी संस्थाओं व कुछ राजनीतिक लोगों ने भी प्रदर्शन में शिरकत की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सफाई सेवक लोगों द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करके लोगों को एक स्वस्थ जीवन जीने का रास्ता प्रदान करता है लेकिन सरकारों की ओर से सफाई सेवकों के मसलों की जमकर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान इन सफाई सेवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया व तब इनको कोरोना वॉरियर कहकर सम्मानित किया गया। लेकिन अब सरकार सफाई सेवकों व सीवरेज वर्करों की बात सुनने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई सेवक महिलाओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से वहशीआना ढंग से लाठीचार्ज किया गया व उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने हकों के लिए आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है।

ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा दिखाई गई बर्बरता को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विनोद कुमार ने मांग की कि महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले डीएसपी व थाना प्रभारी को नौकरी से निकाला जाए ताकि आगे से कोई भी पुलिस मुलाजिम महिलाओं पर लाठियां बरसाने से गुरेज करे। इसके साथ ही वायदे के अनुसार सभी प्रकार के सफाई सेवकों व सीवरेज कर्मियों को विभाग में पक्का किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक न केवल संघर्ष को जारी रखा जाएगा बल्कि आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत