Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

पंजाब

बंद कमरे में नाराजगी, कैमरों के सामने चुप्पी! कांग्रेसियों के दोहरे रवैये ने बढ़ाई सियासी चर्चा

12 जुलाई, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी गुट के नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई मीटिंग के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर शुरू हो गई है कि मीटिंग के अंदर जो कुछ कहा गया वह कैमरों के सामने क्यों नहीं दोहराया गया। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग के दौरान कई सीनियर नेताओं ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कारगुजारी पर सवाल उठाए। कुछ नेताओं ने ये राय दी कि जाब कांग्रेस को मजबूत करना है तो प्रधानगी में बदलाव पर विचार होना चाहिए। हाईकमान को पहले लिए गए फैसले की समीक्षा करने की बात भी चर्चा में आई बताई जा रही है पर जैसे ही मीटिंग खत्म हुई और नेता मीडिया के सामने आए तो तस्वीर बदली हुई नजर आई। किसी भी नेता ने खुलकर राजा वड़िंग का नाम लेकर उन्हें हटाने की मांग नहीं की। ज्यादातर ने यही कहा कि उन्होंने अपना पक्ष पार्टी इंचार्ज के सामने रख दिया है और अब आखिरी फैसला हाईकमान को करना है।

इस पूरे घटनाक्रम का एक और दिलचस्प पक्ष भी सामने आया। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में मौजूद कुछ नेताओं ने ऑफ द रिकार्ड पत्रकारों से अंदर हुई चर्चा के कई विवरण सांझा किए। किस नेता ने क्या कहा, किसने लीडरशिप बदलने की बात की और किसने गुटबाजी का मुद्दा उठाया, यह जानकारियां बाहर आ गई पर जब कैमरे चालू हुए तो वही नेता जनतक तौर पर संतुलित बयान देते नजर आए। इस रवैये ने कई सियासी सवाल खड़े कर दिए हैं। मीटिंग में इतनी तीखी नाराजगी थी, तो वही रुख जनतक तौर पर क्यों नहीं अपनाया गया? क्या ये पार्टी अनुशासन का पालन था, हाईकमान के फैसले का इंतजार या फिर अंदरूनी मतभेदों को खुले टकराव में बदलने से बचने की रणनीति?

सियासी माहिरों का मानना है कि नेताओं ने अपना संदेश भूपेश बघेल तक तो साफ तौर पर पहुंचा दिया पर जनतक मंच पर पार्टी की एकता का प्रभाव बनाए रखने के लिए संभला हुआ रुख अपनाया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक जानकारी यह भी दर्शाती है कि पंजाब कांग्रेस के अंदर लीडरशिप को लेकर अभी भी असहमति है। फिलहाल सबकी निगाहें कांग्रेस हाईकमान पर हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बघेल अपनी रिपोर्ट में मीटिंग के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों को किस रूप से हाईकमान के सामने रखते हैं और क्या इसके बाद पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप को लेकर कोई नया फैसला सामने आता है या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वेरका के दूध की क्वालिटी में आई गिरावट! डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उठाए बड़े सवाल

वेरका के दूध की क्वालिटी में आई गिरावट! डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उठाए बड़े सवाल

Punjab : अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का दामन

Punjab : अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का दामन

25 हजार श'वों के दावे पर रवनीत बिट्टू की 'सतलुज' के मेकर्स को खुली चुनौती... कहा-मैं माफी मांगूंगा

25 हजार श'वों के दावे पर रवनीत बिट्टू की 'सतलुज' के मेकर्स को खुली चुनौती... कहा-मैं माफी मांगूंगा

Punjab : जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जैसी वर्दी में पहुंचे हमलावर!

Punjab : जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जैसी वर्दी में पहुंचे हमलावर!

पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन

पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन

वोटरों की सुविधा के लिए जालंधर के सम्पूर्ण 1926 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष एस.आई.आर. कैंप

वोटरों की सुविधा के लिए जालंधर के सम्पूर्ण 1926 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष एस.आई.आर. कैंप

रेशनलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव

रेशनलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव

कांग्रेस का हफ़्ते भर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के हुआ खत्म, अंदरूनी उथल-पुथल सबके सामने आई: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का हफ़्ते भर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के हुआ खत्म, अंदरूनी उथल-पुथल सबके सामने आई: बलतेज पन्नू

लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद हो रहा है मजबूत: दलवीर सिंह ढिल्लों

लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद हो रहा है मजबूत: दलवीर सिंह ढिल्लों

भगवंत मान सरकार ने जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत किया; ‘गांवों का हाल’ एक्शन प्लान लागू

भगवंत मान सरकार ने जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत किया; ‘गांवों का हाल’ एक्शन प्लान लागू