Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान • पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा' • 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प • मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

बाज़ार

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

28 नवंबर, 2026 04:43 PM

नई दिल्ली : अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित वृद्धि की आशंकाओं के बावजूद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं ने एक वर्ष से अधिक समय के निचले स्तर से वापसी की।

सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में 2,406 रुपए यानी 1.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले कुछ हफ्तों की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे सप्ताह के अंत तक कीमतों में सुधार देखने को मिला।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 999 प्यूरिटी वाले सोने की कीमत शुक्रवार को बढ़कर 1,26,299 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले सप्ताह के अंत में 1,23,893 रुपए थी।

वहीं, 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव पिछले हफ्ते के 1,52,528 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,54,300 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इस तरह, चांदी की कीमतों में 1,772 रुपए यानी 1.16 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने और छुट्टियों के चलते कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच कीमतों को समर्थन मिला।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,25,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया, जबकि दिसंबर डिलीवरी चांदी 4.80 प्रतिशत यानी 7,000 रुपए की तेज उछाल के साथ 1,52,843 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

इससे पहले सोना सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसकी वजह अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई के आंकड़े और आर्थिक वृद्धि दर में संशोधन था, जिससे यह आशंका बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक सख्ती जारी रख सकता है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कीमती धातुओं में यह रिकवरी मुख्य रूप से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार का संकेत है, न कि पारंपरिक सुरक्षित निवेश की मांग का। इसलिए यदि ब्याज दरों को लेकर बाजार की धारणा बदलती है, तो इस तेजी पर फिर दबाव आ सकता है।

फिलहाल बाजार लगभग तय मान रहा है कि 8-9 दिसंबर को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में 25 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर बढ़ोतरी हो सकती है। फेड अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि महंगाई अभी अपेक्षाकृत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में और गिरावट आती है तथा डॉलर कमजोर होता है, तो सोना और चांदी अपनी रिकवरी को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि यदि फेड का रुख अपेक्षा से अधिक सख्त रहता है, तो कीमती धातुओं में फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है।

तकनीकी स्तर पर एमसीएक्स गोल्ड के लिए 1,26,300 से 1,27,000 रुपए का दायरा तत्काल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) क्षेत्र माना जा रहा है, जबकि 1,21,000 से 1,21,700 रुपए का स्तर प्रमुख समर्थन (सपोर्ट) है।

वहीं एमसीएक्स सिल्वर के लिए 1,56,000 से 1,58,000 रुपए का दायरा प्रतिरोध क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है, जबकि 1,47,000 से 1,49,000 रुपए के बीच मजबूत समर्थन मौजूद है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी फेड नीति बैठक, डॉलर इंडेक्स की चाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का रुख आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला