Friday, June 19, 2026
BREAKING
मेक इन इंडिया’ को बड़ी सफलता, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी निर्यात कैटेगरी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा जनजातीय समुदायों की जीवनशैली आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप : राष्ट्रपति मुर्मु पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में वैश्विक नेताओं से हुई मुलाकात की दिखाई झलक अमेरिकी राजदूत गोर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, आतंकवाद और नशीले पदार्थों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा जी-7 में पीएम मोदी ने रखा एआई पर भारत का ‘मानव’ विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर जोर जी-7 में पीएम मोदी का संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं बल्कि जनकल्याण हो फर्जी वीडियो बनाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा पंजाब कई बार उजड़ा है; अब इसकी तरक्की की रफ्तार को धीमी न पड़ने दें: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

पंजाब

फर्जी वीडियो बनाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा

18 जून, 2026 08:25 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि कुछ “पंथ विरोधी ताकतें” सुनियोजित तरीके से पंजाब का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक संगठित साजिश रची गई है। इस मामले में तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई गई है, जिसमें स्पष्ट तथ्य सामने आए हैं।

चीमा ने बताया कि सरकार ने वायरल वीडियो की जांच पंजाब से बाहर स्थित दो स्वतंत्र लैबों से कराई। इस जांच में कुल 1191 फ्रेम का बारीकी से विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है, बल्कि उनके जैसे दिखने वाला एक अन्य व्यक्ति है। उन्होंने दावा किया कि आधुनिक तकनीक और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई।
फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से वित्त मंत्री ने कहा कि चेहरे की संरचना, कद-काठी और शारीरिक बनावट के आधार पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच स्पष्ट अंतर पाया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की अनुमानित लंबाई लगभग 5 फुट 10 इंच है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। इसके अलावा साइड और बैक प्रोफाइल, कंधों की बनावट और शरीर की मुद्रा में भी महत्वपूर्ण अंतर पाया गया है।

सरकार ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इसके पीछे शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वे देश के भीतर हों या बाहर बैठा हो, कोई बचने वाला नहीं है।
मंत्री चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब के खिलाफ इस तरह की साजिशें पहले भी होती रही हैं और सरकार इन्हें सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और तकनीकी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक रिपोर्ट पर ही भरोसा करें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब कई बार उजड़ा है; अब इसकी तरक्की की रफ्तार को धीमी न पड़ने दें: भगवंत सिंह मान

पंजाब कई बार उजड़ा है; अब इसकी तरक्की की रफ्तार को धीमी न पड़ने दें: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

सीमा पार से हथियार तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित आठ व्यक्ति 11 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित आठ व्यक्ति 11 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं लाइब्रेरीयाँ

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं लाइब्रेरीयाँ

अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मजबूत

अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मजबूत

स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां