Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

पंजाब

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

20 सितंबर, 2026 06:58 PM

चंडीगढ़/फरीदकोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार हेरोइन तस्करी नेटवर्क के चार गुर्गों को 47.3 किलोग्राम हेरोइन, तीन .30 बोर पिस्तौलों सहित तीन मैगजीन और 15 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अंकुश निवासी घुबाया (फिरोजपुर), मंगल सिंह निवासी पंजे के उतार (फिरोजपुर), सचिन उर्फ संजू निवासी परभात सिंह वाला (फिरोजपुर) और अनमोल सिंह निवासी लामोचर खुर्द (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उनकी दो कारें - एक होंडा सिटी और एक हुंडई ऑरा - भी जब्त कर ली हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है।

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.) गुरबंस सिंह बैंस ने कहा कि निकट भविष्य में आने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान, सी.आई.ए. फरीदकोट की टीम ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक होंडा सिटी कार को रोका और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 47.3 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप सहित गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

एस.एस.पी. ने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि यह गिरोह फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन और हथियारों की खेपें प्राप्त करके राज्य में आगे सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 187 दिनांक 20-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत फरीदकोट के पुलिस थाना सादिक में मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं-

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- "नशे की जंजीर तोड़ने की जरूरत"

8% DA बढ़ाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही, तरुण चुघ का AAP पर तीखा वार

8% DA बढ़ाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही, तरुण चुघ का AAP पर तीखा वार