Thursday, September 17, 2026
BREAKING
जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा मोदी के जन्मदिन पर झज्जर जिला अस्पताल में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व मंत्री धनखड़ ने किया शुभारंभ संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी यूपीआई भारत की डिजिटल ताकत है, व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए : राव नरेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों के बीच मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है: खेमराज सुंदरियाल

पंजाब

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

17 सितंबर, 2026 07:58 PM

अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की प्रगति के लिए अरदास की। चुघ ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब से सभी को मार्गदर्शन और शक्ति मिलती है। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा, विकास और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए समर्पित किया है। मोदी सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है और भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस दौरान तरुण चुघ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने गुरु महाराज से प्रार्थना की है कि पंजाब सरकार को सद्बुद्धि मिले और राज्य नशे की समस्या से बाहर निकले।

चुघ ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने अपने इलाके में खुलेआम नशा बिकने और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की शिकायत अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया। चुघ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जांच की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर याचिका भी दायर हुई है।
चुघ ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ शिकायत करने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और गुलजार सिंह मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब सरकार जनता से जो वादे करके आई थी वो भूल गई है। आने वाले समय में जल्द ही जनता इनको जवाब देने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा