Friday, July 10, 2026
BREAKING
हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री 7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल 'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार 11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

खेल

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान, धमाकेदार बल्लेबाज की संन्यास से वापसी

22 सितंबर, 2025 05:48 PM

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा पिंडली में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बावुमा को यह चोट हाल ही में इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर लगी थी और उन्हें ठीक होने में छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में एडन मारक्रम टीम की कप्तानी करेंगे। 

टीम में ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की 2 साल से अधिक समय के बाद वापसी हुई है। वह स्पिन विभाग में सेनुरन मुथुमसे और प्रेनेलन सुब्रायन के साथ शामिल होंगे। पहली पसंद के स्पिनर केशव महाराज इंग्लैंड में कमर में खिंचाव के बाद केवल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। एक और बड़ी खबर यह है कि विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है और पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 दोनों टीमों में वापसी की है। डी कॉक ने आखिरी बार पिछले साल जून में बारबाडोस में हुए टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला था। 

पाकिस्तान दौरे के सफेद गेंद वाले चरण के लिए कॉर्बिन बॉश और डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़कर अपने सभी ऑल-फॉर्मेट खिलाड़यिों को आराम देने का फैसला किया है। डेविड मिलर टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे जबकि मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे टीम की कमान संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से एक दिन पहले विंडहोक में अपने नए स्टेडियम का उद्घाटन करने के लिए नामीबिया में एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच भी खेलेगा और उस मैच के लिए उसकी एक अस्थायी टीम होगी। 

ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा उस टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें डी कॉक, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, और रिवाल्डो मूनसामी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय टीम में फेरेरिया को बर्गर, कोएत्जी और डी कॉक के साथ शामिल किया गया है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे और ब्योर्न फोर्टूइन की वापसी हुई है। लेग स्पिनर नकाबा पीटर एक मजबूत स्पिन गेंदबाजी टीम का हिस्सा हैं। 

टेस्ट टीम में जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप गदा जीतने वाले मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं। ब्रेविस, सुब्रायन और ज़ुबैर हम्जा इस ग्रुप में नए हैं, जबकि डेन पैटरसन या लुंगी एनगिडी, जो सफेद गेंद वाली टीम का हिस्सा हैं, के लिए कोई जगह नहीं है। कगिसो रबाडा, माकर जेनसन और वियान मुल्डर तेज गेंदबाज टीम में हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, 'टेम्बा की पिंडली की चोट के कारण दुर्भाग्यवश वह छह से आठ हफ़्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे, लेकिन हमारा ध्यान उन्हें नवंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए पूरी तरह तैयार होने का सर्वश्रेष्ठ मौका देने पर है। उन्होंने कहा हम टेम्बा के उपलब्ध न होने से निराश हैं। वह टेस्ट टीम में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कप्तान और बल्लेबाज रहे हैं, और मैदान के अंदर और बाहर उनकी कमी खलेगी।' 

दक्षिण अफ्रीका भारत में दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 सीरीज से पहले पाकिस्तान में दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा, जो टी20 विश्व कप की उनकी तैयारी का एक बड़ा हिस्सा होगा। 2025-26 सीज़न में उनका कोई घरेलू टेस्ट मैच नहीं है, लेकिन टी-20 विश्व कप से पहले पांच टी-20 मैचों के लिए वे वेस्टइंडीज की मेजबानी करेंगे। 

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम 

एडन मारक्रम (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी र्जोजी , ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, माकर जेनसन, केशव महाराज (केवल दूसरा टेस्ट), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुस्वामी, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन और काइल वेरेन। 

पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टी20आई टीम 

डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन और लिजाद विलियम्स 

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम : 

मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी र्जोजी , डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टूइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और सिनेथेम्बा केशिले 

नामीबिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम : 

डोनोवन फरेरा (कप्तान), नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टूइन, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ और लिजाड विलियम्स 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी