Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

13 अगस्त, 2026 08:40 PM

पटियाला : पंजाब में पटियाला के घूमण नगर इलाके में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है।

शिफाली सभरवाल अपने परिवार के साथ घूमण नगर में एक घर देखने के लिए पहुंची थीं। जैसे ही घर का गेट खोला गया, अंदर मौजूद पालतू पिटबुल कुत्ता ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिफाली सभरवाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वहीं, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

डीएसपी जंगजीत रंधावा ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी, जिसमें पिटबुल द्वारा महिला पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करने के बाद संबंधित परिवार से संपर्क किया। घायल महिला अमर अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनका ऑपरेशन भी किया गया है।

डीएसपी जंगजीत रंधावा ने कहा कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पालतू जानवर द्वारा किसी व्यक्ति को काटने या घायल करने के मामले में बीएनएस की धारा 291 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डीएसपी ने यह भी कहा कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर अदालत के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा 15 अगस्त के बाद पुलिस अभियान चलाकर ऐसे मामलों की जांच और सत्यापन कर सकती है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रंधावा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का भी बयान लिया जाएगा जिससे पूरे मामले की सही जानकारी मिल सके। इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो इससे जुड़े मामले की जांच करेगा और जल्द से जल्द रिपोर्ट देगा। जिससे इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश