Saturday, June 27, 2026
BREAKING
श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी शिक्षा विभाग की खरीद पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार - कुमारी सैलजा हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया – अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई "स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी" की बैठक सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुबंध कर्मचारियों के आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

26 जून, 2026 09:21 PM

चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने आज यहां आयोजित एक बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सरल, प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया।

कमीशन के सदस्यों विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल ने चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा को अवगत कराया कि विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान डिपो होल्डरों ने बताया कि राज्य सरकार लाभार्थियों को एक बार में तीन माह के गेहूं का आवंटन करती है, लेकिन ई-पीओएस मशीनों के माध्यम से प्रत्येक महीने के लिए अलग-अलग लेन-देन की रसीद (स्लिप) जारी करनी पड़ती है।

इसके अतिरिक्त, 'मेरी रसोई' योजना के तहत वितरित किए जाने वाले फूड किट के लिए भी अलग से एक स्लिप जारी की जाती है। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी के लिए कुल चार स्लिपें तैयार करनी पड़ती हैं—तीन माह के गेहूं के लिए तीन अलग-अलग स्लिपें तथा 'मेरी रसोई' योजना के लिए एक अतिरिक्त स्लिप। इस पूरी प्रक्रिया में प्रति लाभार्थी लगभग 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है, जिससे उचित मूल्य की राशन दुकानों (फेयर प्राइस शॉप्स) के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं और डिपो संचालकों व उनके कर्मचारियों पर कार्यभार भी बढ़ जाता है।

डिपो होल्डरों ने सुझाव दिया कि कार्यकुशलता बढ़ाने और समय की बचत के लिए तीन माह के राशन की पात्रता को एक ही लेन-देन (सिंगल ट्रांजैक्शन) के माध्यम से कवर करते हुए केवल एक संयुक्त स्लिप जारी की जाए। साथ ही, 'मेरी रसोई' योजना के अंतर्गत होने वाले वितरण को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में जारी होने वाली स्लिपें केवल अंग्रेजी भाषा में होती हैं, जिन्हें अधिकांश लाभार्थी समझ नहीं पाते। इसलिए सुझाव दिया गया कि लेन-देन की रसीदें पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में जारी की जाएं, ताकि सभी लाभार्थियों को जानकारी आसानी से समझ आ सके।

इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने निर्णय लिया कि इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को एक सलाह (एडवाइजरी) जारी की जाएगी, ताकि आवश्यक सुधारों पर विचार किया जा सके।

इसी प्रकार, कमीशन ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को भी सलाह देने का निर्णय लिया कि फाजिल्का, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखा राशन समय पर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए

मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए "पंजाब बाल विकास सम्मेलन 2026" के तहत "नन्हे कदम, बड़ा विकास" अभियान का शुभारंभ

26 हजार से अधिक किसानों ने 3.41 लाख एकड़ में धान की सीधी बुवाई की

26 हजार से अधिक किसानों ने 3.41 लाख एकड़ में धान की सीधी बुवाई की

एक माँ का दिल और रूह कागज़ों पर जीवित हो उठे: पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा द्वारा रावी पंधेर की पुस्तक 'लेटर्स टू माई डॉटर्स' का विमोचन

एक माँ का दिल और रूह कागज़ों पर जीवित हो उठे: पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा द्वारा रावी पंधेर की पुस्तक 'लेटर्स टू माई डॉटर्स' का विमोचन

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 63,749 बैंक खाते फ्रीज़ किए, करीब 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया; 2024 से अब तक लगभग 64 करोड़ रुपये की रिकवरी: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 63,749 बैंक खाते फ्रीज़ किए, करीब 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया; 2024 से अब तक लगभग 64 करोड़ रुपये की रिकवरी: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब में शुरू हुआ ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (रजि.) का सदस्यता अभियान

पंजाब में शुरू हुआ ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (रजि.) का सदस्यता अभियान

सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयासों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं: विक्रमजीत साहनी

सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयासों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं: विक्रमजीत साहनी