Saturday, August 29, 2026
BREAKING
'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हरियाणा ने रचा इतिहास: 15 लाख पौधे लगाने का टारगेट पूरा, HALSA का मेगा अभियान सफल CM सैनी के नूंह दौरे से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

पंजाब

पंजाब सरकार ने 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए 181.23 करोड़ रुपये जारी किए: डॉ. बलजीत कौर

29 अगस्त, 2026 07:12 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आश्रित एवं अनाथ बच्चों को सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस योजना के लिए पंजाब सरकार द्वारा 432.38 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसमें से अब तक 181.23 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, ताकि आश्रित एवं अनाथ बच्चों को बिना किसी रुकावट के समय पर वित्तीय सहायता मिलती रहे और उनका भविष्य और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के करीब 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह सहायता उनकी पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार बन रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आश्रित एवं अनाथ बच्चे केवल सरकारी आंकड़े नहीं, बल्कि हमारे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा गरीबी, मजबूरी, उपेक्षा या माता-पिता के सहारे से वंचित होने के कारण अपनी पढ़ाई या अपने सपनों के साथ समझौता न करे। हर बच्चे को सुरक्षा, अवसर और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे ले सकते हैं, जिनके माता-पिता दोनों नहीं रहे, या दोनों घर से अनुपस्थित हैं, या शारीरिक अथवा मानसिक रूप से असमर्थ होने के कारण परिवार की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार एक ऐसा संवेदनशील और समावेशी कल्याण मॉडल तैयार कर रही है, जहां हर जरूरतमंद बच्चे को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। आज बच्चों के भविष्य में किया गया यह निवेश कल के मजबूत परिवारों, सशक्त समाज और खुशहाल रंगला पंजाब की मजबूत नींव साबित होगा।

अंत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार की यह पहल केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और समान अवसर प्रदान करने के सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई

'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई

मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज

मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज

नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क

नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

गैंगस्टरां ते वार का 221वां दिन: पंजाब पुलिस ने 595 ठिकानों पर की छापेमारी; 389 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 221वां दिन: पंजाब पुलिस ने 595 ठिकानों पर की छापेमारी; 389 काबू

हरजोत सिंह बैंस ने नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय सफाई अभियान का किया आगाज; सफाई सेवकों, पार्षदों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हरजोत सिंह बैंस ने नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय सफाई अभियान का किया आगाज; सफाई सेवकों, पार्षदों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नेपाल त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नेपाल त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया

रक्षाबंधन के त्योहार ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाया; स्वास्थ्य लाभ और उम्मीद के संदेश को किया और मजबूत

रक्षाबंधन के त्योहार ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाया; स्वास्थ्य लाभ और उम्मीद के संदेश को किया और मजबूत

कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने FBI के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने FBI के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा