Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

पंजाब

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

20 सितंबर, 2026 06:55 PM
चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों से किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार आम लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के निपटारे के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध है।

लोक कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र करते हुए, स्पीकर संधवां ने पंजाब के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' (एमएमएसवाई) शुरू करने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस योजना ने लोगों को बड़ी वित्तीय राहत दी है, जिससे उन्हें अब चिकित्सा उपचार (जिस पर पहले लाखों रुपये खर्च होते थे) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना है।

स्पीकर ने 'ईज़ी रजिस्ट्री' पहल के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा की गई सख्त कार्रवाई की भी सराहना की। इस कदम ने भूमि रिकॉर्ड और संपत्ति की रजिस्ट्रेशन में रिश्वतखोरी को सफलतापूर्वक रोका है। जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिला है, जो पहले भारी शोषण का शिकार होते थे।

युवाओं और सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए संधवां ने खेलों के क्षेत्र में सरकार के महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ की। उन्होंने 'खेडां वतन पंजाब दियां' जैसे आयोजनों की लगातार सफलता का जिक्र किया और घोषणा की कि पंजाब निकट भविष्य में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। उन्होंने जोर दिया कि खेल अनुशासन पैदा करते हैं, जीवन स्तर को ऊंचा उठाते हैं और सामाजिक बुराइयों तथा नशों के खिलाफ लड़ने के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

पंजाब सरकार के दूरदर्शी लक्ष्यों को दोहराते हुए स्पीकर ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के कई दशकों पुराने मसलों को सफलतापूर्वक हल किया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार आम लोगों की समस्याओं को लगातार सुनती रहेगी और उनके तत्काल समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं-

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- "नशे की जंजीर तोड़ने की जरूरत"

8% DA बढ़ाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही, तरुण चुघ का AAP पर तीखा वार

8% DA बढ़ाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही, तरुण चुघ का AAP पर तीखा वार