Monday, September 14, 2026
BREAKING
प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श : नायब सिंह सैनी हरियाणा में पुलिस के 30 प्रतिशत पद खाली, कानून-व्यवस्था पर ध्यान दे सरकार : कुमारी सैलजा गुरुग्राम में पार्किंग विवाद को लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई BJP में होंगे शामिल रूपनगर के 2 गांवों की बदलेगी नुहार, विकास कार्यों के लिए लाखों की ग्रांट जारी चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज बड़ा फैसला: हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर

14 सितंबर, 2026 05:14 PM
चंडीगढ़ : राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार छात्रवृत्ति योजनाओं को और मजबूत कर रही है, ताकि गरीबी के कारण अनुसूचित जाति (एस.सी.) का कोई भी बच्चा अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर न हो।

अधिक जानकारी साझा करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एस.सी. विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 94,092 विद्यार्थियों के लिए ₹13.30 करोड़ जारी किए हैं। इसके अलावा, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,17,142 बच्चों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ₹40 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, ताकि स्कूल स्तर पर बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना की बदौलत आर्थिक रूप से कमजोर एस.सी. परिवारों के हजारों बच्चे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अपनी शिक्षा जारी रख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा सामाजिक सुधार की सबसे मजबूत नींव है और यह प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार पिछड़े वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और मानव विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। एस.सी. विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के रास्ते खोलना ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार की आगामी योजना के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग छात्रवृत्ति योजना को समय पर लागू करने, पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने और राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने का कार्य पूरी मुस्तैदी से करेगा, ताकि किसी भी जरूरतमंद बच्चे को सहायता मिलने में देरी न हो। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई BJP में होंगे शामिल

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई BJP में होंगे शामिल

रूपनगर के 2 गांवों की बदलेगी नुहार, विकास कार्यों के लिए लाखों की ग्रांट जारी

रूपनगर के 2 गांवों की बदलेगी नुहार, विकास कार्यों के लिए लाखों की ग्रांट जारी

गांव कांझला में लगाए गए निःशुल्क आंखों के जांच शिविर का ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने किया उद्घाटन

गांव कांझला में लगाए गए निःशुल्क आंखों के जांच शिविर का ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने किया उद्घाटन

हैदराबाद में आरटीआई पर राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

हैदराबाद में आरटीआई पर राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने में रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने में रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर

लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश