Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

पंजाब

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

04 सितंबर, 2026 07:41 PM

चंडीगढ़ : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को सम्मान, आत्म-निर्भरता और आर्थिक सुरक्षा के साथ जीवन जीने योग्य बनाना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पंजाब सरकार द्वारा अब तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के द्वारा 2,697.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली ने वित्तीय सहायता के वितरण को पारदर्शी, समय पर और बिना किसी बिचौलिए के सुनिश्चित किया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्तमान में पंजाब भर में 36 लाख से अधिक लाभार्थी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की उस लोक-हितैषी सोच का प्रतीक है, जिसके तहत बिना किसी भेदभाव के हर हकदार तक सरकारी सहायता पहुंचाई जा रही है और राज्य की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6,131.91 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बड़े वित्तीय प्रबंध से वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांग व्यक्तियों, आश्रित बच्चों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को निरंतर वित्तीय सहारा मिलेगा, जिससे वे सम्मान, सुरक्षा और आत्म-निर्भरता के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा केवल आर्थिक सहायता का साधन नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को भरोसा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का विश्वास देने का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जहां हर हकदार नागरिक को समय पर सहायता और समान अवसर प्राप्त हों।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को किसी भी कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने हकदार व्यक्तियों की सक्रिय रूप से पहचान करने, पात्र मामलों का निर्धारित समय के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने और कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लोक-कल्याण को समर्पित अपनी नीतियों को और मजबूत करते हुए ऐसे 'रंगले पंजाब' के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां विकास का फल समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, कल्याणकारी योजनाएं हर हकदार के लिए सुलभ हों और हर नागरिक सम्मान, सुरक्षा और उम्मीद के साथ अपना जीवन व्यतीत करे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा