Thursday, July 23, 2026
BREAKING
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

पंजाब

पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी

23 जुलाई, 2026 07:11 PM

चंडीगढ़/मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की कृषि भूमि तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नहरों, खालों और पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषि योग्य भूमि को नहरी सिंचाई के दायरे में लाया जा सके और किसानों की ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम हो। इसी क्रम में पूरे पंजाब सहित मोगा जिले के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए खालों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है।

इन विचारों का प्रकटावा जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज निहाल सिंह वाला के विभिन्न गांवों में 83.64 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत लगभग 316 किलोमीटर लंबी खालों और पाइपलाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 56 गांवों की कृषि भूमि को सीधे नहरी पानी उपलब्ध होगा। परियोजना पूरी होने के बाद लगभग 25,872 एकड़ अतिरिक्त भूमि नहरी सिंचाई के दायरे में आ जाएगी। इससे किसानों को सस्ती, भरोसेमंद और समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी, वहीं भूजल के अनावश्यक दोहन में भी कमी आएगी।

जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य के हर संभव खेत तक नहरी पानी पहुंचाना है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई के विस्तार से किसानों का सिंचाई खर्च कम होगा, बिजली की बचत होगी और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पंजाब सरकार भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता देती रहेगी, ताकि कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

उद्घाटित परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने बताया कि गांव राऊके कलां में 20 खालों और पाइपलाइन कार्यों का उद्घाटन किया गया। यहां पाइपलाइन की लंबाई 42.27 किलोमीटर तथा खालों की लंबाई 95.85 किलोमीटर है। इस कार्य पर लगभग 36.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे 22 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 10,340 एकड़ भूमि नहरी सिंचाई के अंतर्गत आ जाएगी। जिन गांवों को इसका लाभ मिलेगा उनमें राऊके कलां, बीड़ राऊके, बधनी कलां, बीड़ बधनी, कोकरी कलां, नत्थूवाला जदीद, झंडेवाला शर्की, पट्टो जवाहर सिंह वाला, अजीतवाल, कोकरी फूला सिंह, बुट्टर, धूड़कोट कलां, धूड़कोट टाहली, रणियां, रौंता, पुराणेवाला, किशनगढ़, चोगावां, नंगल, बौडे तथा रामूवाला कलां शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त निहाल सिंह वाला के बिलासपुर माइनर को 2.20 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करने के कार्य का उद्घाटन भी किया गया। इसकी लंबाई 9.70 किलोमीटर है। इस परियोजना से बिलासपुर, लोहारा, तख्तूपुरा, धूड़कोट रणसिंह, रणसिंह कलां, रणसिंह खुर्द तथा निहाल सिंह वाला सहित 7 गांवों के 2,320 एकड़ क्षेत्र को नहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 44.64 करोड़ रुपये की लागत से 168.12 किलोमीटर लंबे नंबर-5 खालों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इस कार्य से 27 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 13,212 एकड़ भूमि नहरी सिंचाई से जुड़ जाएगी।

इस अवसर पर विधायक निहाल सिंह वाला श्री मनजीत सिंह बिलासपुर, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष मोगा बरिंदर कुमार मधेके, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन अमृतपाल सिंह खालसा, मार्केट कमेटी बधनी कलां के चेयरमैन परमजीत सिंह भुल्लर, ब्लॉक समिति निहाल सिंह वाला के चेयरमैन हरजिंदर सिंह सिद्धू, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन जसदीप सिंह गैरी, संगठन इंचार्ज दविंदर सिंह तख्तूपुरा, ट्रक यूनियन निहाल सिंह वाला के प्रधान मनदीप सिंह माणूंके गिल, सरपंच दर्शप्रीत सिंह ढुड्डीके, ट्रक यूनियन अजीतवाल के प्रधान, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री जसपिंदर सिंह तथा एसडीएम निहाल सिंह वाला श्री गगनदीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी: हरजोत सिंह बैंस

मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी: हरजोत सिंह बैंस

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस