Sunday, August 16, 2026
BREAKING
सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

पंजाब

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

01 जुलाई, 2026 07:17 PM

चंडीगढ़/मानसा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत गठित पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने आज जिला प्रबंधकीय परिसर, मानसा में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर विधायक डॉ. विजय सिंगला तथा अतिरिक्त उपायुक्त पूनम सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उन्होंने जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों, राशन डिपो तथा सरकारी विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।

श्री बाल मुकंद शर्मा ने जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संतोषजनक परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई 70 हजार राशन किटों में से 93 प्रतिशत किटें लाभार्थियों तक सफलतापूर्वक पहुंचाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन किटों में चीनी, दाल, नमक, हल्दी और सरसों का तेल जैसी दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, जिन्हें लेकर आम जनता से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

खाद्य आयोग की अनुशंसाओं का उल्लेख करते हुए चेयरमैन ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय में 'पोषण वाटिका' स्थापित करना आवश्यक किया गया है। उन्होंने इस बात पर मानसा जिला प्रशासन की सराहना की कि जिले के 60 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में ऐसी वाटिकाएं स्थापित की जा चुकी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन वाटिकाओं में सब्जियां, फल, औषधीय पौधे, आंवला, सहजन, करी पत्ता तथा पुदीना आदि विशेष रूप से लगाए जाएं, ताकि इनका उपयोग मिड-डे मील को अधिक पौष्टिक बनाने में किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों के सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ हर हाल में पहुंचाया जाए। साथ ही, सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैगों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी छात्र तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की चपेट में न हो। उन्होंने विद्यालयों के आसपास एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक संबंधी सरकार के निर्देशों का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

श्री बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि पारदर्शिता और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खाद्य आयोग का हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय, राशन डिपो तथा सार्वजनिक कार्यालय में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी शिकायत की स्थिति में आम नागरिक सीधे संपर्क कर सकें। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं सुझाव पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जाती है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन एवं सदस्यों द्वारा समय-समय पर जिलों का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना अत्यंत सराहनीय पहल है।

अतिरिक्त उपायुक्त पूनम सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का आपसी समन्वय के साथ अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार कार्ययोजना तैयार करने तथा पोषण वाटिकाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं विकसित करने पर भी विशेष बल दिया।

बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनदीप सिंह मान, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) नीलम रानी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) मंजू बाला, मुख्य कृषि अधिकारी हरविंदर सिंह सिद्धू, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित