Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे अंकित बिडलान, कहा- जेन-जी साथ...

11 सितंबर, 2026 08:06 PM

अमृतसर : पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिडलान अपने साथियों के साथ गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे और श्री गुरुद्वार साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अक्षय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान समाचार एजेंसी बात करते हुए अंकित बिडलान ने कहा कि यहां आकर बड़ा अच्छा लग रहा है। जब वह चुनाव लड़ रहे थे तो उस समय उन्होंने एक मन्नत मांगी थी कि जब भी वह चुनाव जीतेंगे तो श्री गुरुद्वारा साहिब जाकर माथा टेकेंगे। अमृतसर में उनके स्वागत को लेकर पूछे गए सवाल पर अंकित ने कहा कि उन्हें बहुत मान-सम्मान मिला है। उनके भाई अक्षय भाई ने उन्हें बहुत प्यार दिया और बड़ा मान-सम्मान दिया है, जिससे उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने अपनी जीत पर बात करते हुए कहा कि अगर जेन-जी की बात करें तो आज जेन-जी ही चीजों का फैसला करता है। जेन-जी बहुत ही स्मार्ट है और जेन-जी ने इस बार अपना मैंडेट देकर दिखा दिया है कि वह किसकी तरफ है। उनके दिल में नेशन फर्स्ट है और पूरे जेन-जी ने अपना मतदान करके यह बता दिया है।

चुनाव के बाद उन पर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब फेक अलिगेशन हैं। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। जब इंसान हारने लगता है तो वह झूठे आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, तो छात्रों की हेल्प करना और उनके वेलफेयर के लिए काम करना ही उनका मोटिव है। जहां भी स्टूडेंट्स को जरूरत पड़ेगी वहां वह खुद जाकर उनकी आवाज उठाएंगे और पूरी एबीवीपी उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि वह धन्यवाद करना चाहेंगे सारी ही पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट लीडरशिप का जो आज अमृतसर में पहुंची है और उन सब नौजवानों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने बहुत बढ़-चढ़कर मतदान किया और एबीवीपी को वोट डालकर दोबारा से कामयाब किया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पिछली बार भी एबीवीपी ने बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीता था और अपने बोले हुए काम किए, उसके बाद इस बार भी भारी मतों से जीतने के बाद वे गुरु नगरी में पहुंचे हैं और गुरु रामदास जी के आगे अरदास की है कि आने वाले समय में उनको यह बल मिले कि किए हुए वादों को पूरे अच्छे तरीके से निभा सकें।

अंकित बिडलान की जीत पर अक्षय शर्मा ने कहा कि हम लोग सब लोग एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अभी वह एबीवीपी में काम कर रहे हैं। विद्यार्थी राजनीति बड़ी राजनीति की नर्सरी है। जो वहां पर आप लोग सीखते हैं वह आने वाले समय में आपको बहुत काम देता है, चाहे लोगों की सेवा हो, समाज की सेवा हो, लोगों के मुद्दे हल करवाने हों। जो विद्यार्थी राजनीति से आए हुए नेता होते हैं, वही नेता आने वाले समय में नेशन को फर्स्ट रखकर देश को आगे लेकर जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्य हैं जहां आने वाले समय में लीडरशिप क्राइसिस आने वाला है। उस चीज को ठीक करने के लिए बहुत सारे विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में लाना पड़ेगा। पढ़े-लिखे इंसान जब इस क्षेत्र में आएंगे तो वही लोग आगे आकर देश को सुधार सकते हैं, वही लोग आकर देश की राजनीति को सही कर सकते हैं, जिसके लिए हमारे बहुत से शहीदों ने शहादत दी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

पंजाब में Drugs के खिलाफ BJP का बड़ा एक्शन, 18 सितंबर से 4 बड़ी यात्राओं का ऐलान

पंजाब में Drugs के खिलाफ BJP का बड़ा एक्शन, 18 सितंबर से 4 बड़ी यात्राओं का ऐलान

बहबल कलां फायरिंग मामला,  SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर सिंह बादल

बहबल कलां फायरिंग मामला, SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर सिंह बादल

पंजाब के पर्यटकों के लिए Good News, अब मनाली का सफर होगा आसान,  ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

पंजाब के पर्यटकों के लिए Good News, अब मनाली का सफर होगा आसान, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

बिजली की बढ़ती डिमांड के बीच पंजाब में गहराया संकट, 3 थर्मल प्लांट यूनिट बंद

बिजली की बढ़ती डिमांड के बीच पंजाब में गहराया संकट, 3 थर्मल प्लांट यूनिट बंद

टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

डॉ. बलजीत कौर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों के लिए 17 सितंबर तक अंतिम अवसर देने की घोषणा

डॉ. बलजीत कौर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों के लिए 17 सितंबर तक अंतिम अवसर देने की घोषणा

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार