Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब में Drugs के खिलाफ BJP का बड़ा एक्शन, 18 सितंबर से 4 बड़ी यात्राओं का ऐलान

11 सितंबर, 2026 07:53 PM

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा “भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा” के संकल्प के साथ 4 राज्यव्यापी “नशा मुक्त पंजाब यात्राएं” निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के माध्यम से सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को लामबंद कर नशे के खिलाफ लड़ाई को एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। यह घोषणा पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं यात्राओं के प्रभारी राजेश बाघा तथा प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में की।

ढिल्लों ने कहा कि यात्रा आज पंजाब के सामने खड़ी 3 प्रमुख चुनौतियों-बढ़ता नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और तहसील तथा थाने से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शासन के हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार-पर केंद्रित होगी। ढिल्लों ने कहा कि यह केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि नशे से पंजाबियत, हमारी संस्कृति, मूल्यों, साहस और गुरुओं की धरती की गौरवशाली पहचान के सामने पैदा हुए गंभीर खतरे का मुकाबला करने का प्रयास है। नशे का संकट परिवारों को तोड़ रहा है, विशेष रूप से माताओं और बहनों को भारी पीड़ा दे रहा है।

पंजाब के युवा, जो पारंपरिक रूप से सशस्त्र बलों, खेलों और राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, नशे की लत की ओर धकेले जा रहे हैं। इससे अपराध, हिंसा और गैंग से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो रही है और उपचार के लिए कर्ज लेने या अपनी जमीन एवं संपत्ति बेचने को मजबूर परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

चारों यात्राओं का विवरण साझा करते हुए ढिल्लों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 18 सितंबर को एकता स्थल, माधोपुर, सुजानपुर, जिला पठानकोट से पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा जालंधर में संपन्न होने से पहले सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजा सांसी, अटारी, अमृतसर पश्चिम, अमृतसर केंद्रीय, अमृतसर दक्षिण, अमृतसर पूर्व, अमृतसर उत्तर, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण, पट्टी, फिरोजपुर शहर, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

दूसरी यात्रा 19 सितंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी और जालंधर में संपन्न होने से पहले समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एसएएस नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उड़मुड़, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का में सादिकी बॉर्डर (आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक) से शुरू होगी और जालंधर में संपन्न होने से पहले फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना शहरी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी और जालंधर में संपन्न होने से पहले तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे अंकित बिडलान, कहा- जेन-जी साथ...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे अंकित बिडलान, कहा- जेन-जी साथ...

बहबल कलां फायरिंग मामला,  SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर सिंह बादल

बहबल कलां फायरिंग मामला, SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर सिंह बादल

पंजाब के पर्यटकों के लिए Good News, अब मनाली का सफर होगा आसान,  ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

पंजाब के पर्यटकों के लिए Good News, अब मनाली का सफर होगा आसान, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

बिजली की बढ़ती डिमांड के बीच पंजाब में गहराया संकट, 3 थर्मल प्लांट यूनिट बंद

बिजली की बढ़ती डिमांड के बीच पंजाब में गहराया संकट, 3 थर्मल प्लांट यूनिट बंद

टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

डॉ. बलजीत कौर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों के लिए 17 सितंबर तक अंतिम अवसर देने की घोषणा

डॉ. बलजीत कौर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों के लिए 17 सितंबर तक अंतिम अवसर देने की घोषणा

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार