Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

पंजाब

पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

25 अगस्त, 2026 06:22 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए चीनी के भंडारण, बिक्री और आपूर्ति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आवश्यक वस्तु की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब के पास पहले से ही चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर समय आवश्यक स्टॉक बना रहे। चीनी हर घर के लिए एक आवश्यक वस्तु है और इसकी उपलब्धता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को चीनी की उपलब्धता को लेकर लोगों में किसी भी तरह की घबराहट या गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के कारण वर्ष 2025-26 के दौरान पंजाब सहित पूरे देश में गन्ने के उत्पादन में गिरावट आई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कम पैदावार के बावजूद पंजाब के पास चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और राज्य में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को चीनी मिलों के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण और साप्ताहिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ चीनी की स्टॉक होल्डिंग लिमिट को भी सख्ती से लागू करने को कहा।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चीनी के थोक उपभोक्ताओं पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार व्यापक जनहित में चीनी की बिक्री, स्टॉक और आपूर्ति पर कड़ी नजर बनाए रखेगी।"

अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब में चीनी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।"

बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, सहकारिता विभाग के सचिव अजीत बालाजी जोशी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान

भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए

पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

27 अगस्त Punjab Bandh: हाईवे से स्कूल-कॉलेज तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

27 अगस्त Punjab Bandh: हाईवे से स्कूल-कॉलेज तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

भीड़भाड़ वाली जगह पर करना था धमाका! IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

भीड़भाड़ वाली जगह पर करना था धमाका! IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

राखी महासम्मेलन में उमड़ा बहनों का जनसैलाब, BJP नेता अक्षय शर्मा ने 2027 के लिए दिखाई ताकत

राखी महासम्मेलन में उमड़ा बहनों का जनसैलाब, BJP नेता अक्षय शर्मा ने 2027 के लिए दिखाई ताकत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश