Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

पंजाब

पंजाब में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा

01 अक्टूबर, 2026 08:16 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का 99.21 प्रतिशत कार्य पूरा होने के साथ एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया अब पूर्ण होने के करीब पहुंच गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब (सी.ई.ओ.) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि 08 जिलों—मोगा, शहीद भगत सिंह नगर (एस.बी.एस. नगर), मानसा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला ने एस.आई.आर.-2026 का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इसके अलावा, राज्य के कुल 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य पूरा हो चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने बताया कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम शामिल करना सुनिश्चित करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए, जिन मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं तथा सुनवाई या दस्तावेज जमा करवाना अभी बाकी है, वहां बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) स्वयं मतदाताओं से संपर्क करेंगे। मतदाताओं को कार्यालयों में बुलाने के बजाय उनसे आवश्यक दस्तावेज सीधे एकत्र किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “इस व्यवस्था के तहत मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई और दस्तावेज जमा करवाने के लिए चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओज़.) के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।”

इसके अलावा, जिन विधानसभा क्षेत्रों में अभी कुछ कार्य बाकी है, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए आगामी सप्ताहांत (वीकेंड) में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

मतदाता सूची से संबंधित शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए पूरे राज्य में जिला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) और चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ई.आर.ओज़.) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब का कार्यालय पूरी चुनाव मशीनरी के साथ समन्वय करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहा है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बी.एल.ओज़. और अन्य चुनाव अधिकारियों को पूरा सहयोग दें तथा इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज

डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज

ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान पीएसपीसीएल कर्मचारियों की मांगों की समीक्षा की; जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान पीएसपीसीएल कर्मचारियों की मांगों की समीक्षा की; जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बटाला दाना मंडी से धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बटाला दाना मंडी से धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई

तीन उत्तराखंड निवासियों सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौलें बरामद

तीन उत्तराखंड निवासियों सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौलें बरामद

पंजाब में सितंबर 2026 के दौरान शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 22.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में सितंबर 2026 के दौरान शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 22.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

हर बच्चे का सपना, सम्मान और सुरक्षित भविष्य पंजाब सरकार की जिम्मेदारी; आश्रित बच्चों के लिए अब तक लगभग 218 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

हर बच्चे का सपना, सम्मान और सुरक्षित भविष्य पंजाब सरकार की जिम्मेदारी; आश्रित बच्चों के लिए अब तक लगभग 218 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त