Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

पंजाब

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

30 जुलाई, 2026 06:50 PM

अमृतसर : आज एक बार फिर पंजाब बंद का असर कई शहरों में देखे को मिल रहा है। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियनों की ओर से पंजाब बंद के आह्वान का असर जिला अमृतसर में भी देखने को मिला। बंद के दौरान कई स्कूल/कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई और बाजारों को बंद रखा गया।

इस धरना प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस कर्मी की दर्दनाक मौत होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के भंडारी पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल रणबीर सिंह की मौत हो गई। रणबीर सिंह, जो ARP में तैनात थे और बटाला के रहने वाले थे, अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंजाब बंद के मद्देनजर भंडारी पुल पर ट्रैफिक रोकने के लिए रस्सी बांधी गई थी। एक्टिवा चला रहे रणबीर सिंह इस रस्सी को देख नहीं पाए और तेजी से आगे बढ़ते हुए रस्सी सीधे उनकी गर्दन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसवालों ने रणबीर को तुरंत सिविल हॉस्पिटल अमृतसर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पुलिस डिपार्टमेंट में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, रणबीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे को चोट लग गई है। इस खबर के बाद वह परेशान हो गए और जल्दी में घर के लिए निकल गए। इसी बीच भंडारी ब्रिज पर लगी रस्सी की वजह से यह भयानक हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पुल पर रस्सी लगाते समय ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे या नहीं और हादसे के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए। इस दर्दनाक हादसे ने पंजाब बंद के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि जिले के अधिकांश स्कूल और कॉलेज खुले रहे। वहीं, कई ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ गांवों में दुकानें और अन्य कारोबार सामान्य रूप से खुले रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि बंद के दौरान आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैब और स्कैनिंग सेंटर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

बठिंडा बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सफाई सेवक, बंद रहे मुख्य बाजार

बठिंडा बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सफाई सेवक, बंद रहे मुख्य बाजार

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत