Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

पंजाब : पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, मुख्य संचालक गिरफ्तार

10 अगस्त, 2026 06:08 PM

पंजाब पुलिस ने सोमवार को सीमा पार से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस नेटवर्क को ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के नाम से जाना जाता है। इसके मुख्य संचालक को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। इस ऑपरेशन को मुख्य रूप से काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की ओर से अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। जिसे मुख्य रूप से विदेशी हैंडलर की ओर से संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य संचालक को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से एक 86-पी हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर जिले से कथित तौर पर ग्रेनेड खरीदा था। पुलिस डीजीपी के मुताबिक, एबीएल नगर के नवांशहर शहर के पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है, जिसके तहत पूरे नेटवर्क की कार्य प्रणाली के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से विदेशी हैंडलर, स्थानीय सहायता नेटवर्क जैसे विषय भी शामिल हैं।
इससे पहले, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर की संयुक्त कार्रवाई में सीमा पार से नशीली पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और साथ ही 30 हेरोइन भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हेरोइन की भारी मात्रा में खेप और तस्करी की गतिविधियों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (फ़िरोज़पुर) गुरसेवक सिंह ने कहा कि एक खास सूचना के आधार पर पुलिस ने फाजिल्का के सतीरवाला गांव के पास बीएसएफ फाजिल्का के साथ मिलकर एक खास जॉइंट ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक मोटरसाइकिल और 30.200 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां और बरामदगी हो सकती हैं।
पुलिस के मुताबिक, फाजिल्का के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी, 25 और 29 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश