Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पंजाब

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट

04 जुलाई, 2026 08:04 PM

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर नष्ट कर दिया। लुधियाना की खन्ना पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके तहत मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया और फिर रोड रोलर से नष्ट कर दिए गए। खन्ना पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि खन्ना ट्रैफिक विंग की बड़ी कार्रवाई। खन्ना ट्रैफिक विंग ने पिछले एक हफ्ते में जब्त की गई मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया, ताकि उन्हें दोबारा न लगाया जा सके।

यह कार्रवाई अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोक लगाने और सड़कों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान के तहत की गई है। आइए, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
इससे पहले अमृतसर पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।"
डीजीपी ने लिखा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगवा रहे थे।"

उन्होंने लिखा कि सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने आगे लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

जुलाई महीने में PM Modi का पंजाब दौरा! दोआबा में मेगा रैली कर बचाएंगे चुनावी बिगुल

जुलाई महीने में PM Modi का पंजाब दौरा! दोआबा में मेगा रैली कर बचाएंगे चुनावी बिगुल

तरनतारन में खौफनाक वारदात: साले ने जीजा पर डाला पेट्रोल, दो मौ+तों से दहला इलाका

तरनतारन में खौफनाक वारदात: साले ने जीजा पर डाला पेट्रोल, दो मौ+तों से दहला इलाका

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा