Saturday, September 19, 2026
BREAKING
सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज ₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 20 सितंबर से डोर-टू-डोर अभियान अमृतसर एएसआई हत्या मामला: पंजाब के डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कांग्रेस-भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 'कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं', अमृतसर में एएसआई की हत्या पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी राघव चड्ढा ने 'आप' को 'एक्स गर्लफ्रेंड' बताकर किया कटाक्ष, कहा- कहीं अपने हाथ की नस न कांट लें पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, फेंके गए अंडे-टमाटर

पंजाब

पंजाब : ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या,तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

18 सितंबर, 2026 12:07 PM

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, "अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम... उनकी असीम हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "पंजाब सरकार की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान दिया जाएगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अमृतसर जिले के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।"
डीजीपी ने लिखा, "मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी किया जाएगा। शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।"

बता दें कि गेट हकीमा इलाके में देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 20 सितंबर से डोर-टू-डोर अभियान

पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 20 सितंबर से डोर-टू-डोर अभियान

अमृतसर एएसआई हत्या मामला: पंजाब के डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कांग्रेस-भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमृतसर एएसआई हत्या मामला: पंजाब के डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कांग्रेस-भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

'कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं', अमृतसर में एएसआई की हत्या पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

'कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं', अमृतसर में एएसआई की हत्या पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

राघव चड्ढा ने 'आप' को 'एक्स गर्लफ्रेंड' बताकर किया कटाक्ष, कहा- कहीं अपने हाथ की नस न कांट लें

राघव चड्ढा ने 'आप' को 'एक्स गर्लफ्रेंड' बताकर किया कटाक्ष, कहा- कहीं अपने हाथ की नस न कांट लें

पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, फेंके गए अंडे-टमाटर

पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, फेंके गए अंडे-टमाटर

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

पठानकोट में भाजपा की पहली 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज

पठानकोट में भाजपा की पहली 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज

पंजाब में 22 सितंबर से सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

पंजाब में 22 सितंबर से सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

पंजाब सरकार ने DA को लेकर कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 2 किश्तों में होगा भुगतान

पंजाब सरकार ने DA को लेकर कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 2 किश्तों में होगा भुगतान