Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

पंजाब

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

04 सितंबर, 2026 08:15 PM

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को एक और पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "पंजाब में आखिर हो क्या रहा है? सीधे-सादे पंजाबी गांववालों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?" उन्होंने कहा कि यह वही लड़का है, जिसने गुरुवार को ही भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की नाकामी के खिलाफ खुलकर विरोध किया था। हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया, "आप जानते हैं उन्होंने उसे कैसे चुप कराने की कोशिश की? उसे करंट लगाकर, उसे बुरी तरह पीटकर, उसकी पगड़ी उतारकर और उसकी दाढ़ी के साथ बदसलूकी करके।" उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आदेश पर उनके सिख भाई की गरिमा पर हमला किया गया। यह अक्षम्य है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल इस लड़के और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उसके ठीक होने के लिए हरसंभव मदद करेगा। हम इस मामले को कोर्ट में भी ले जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम पंजाब हैं और हम इस तरह की तानाशाही को स्वीकार नहीं करेंगे।"
दरअसल, गुरुवार को हरसिमरत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे थे, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगा। इसके बाद पुलिसवाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं।
हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस कॉमेडियन को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे तानाशाह में बदल दिया है।

उन्होंने कहा था, "आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है। पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा।"
हरसिमरत कौर बादल ने बताया था कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है। वहां मुख्यमंत्री की एक फर्जी पीआर 'मिलनी' चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा