Sunday, August 23, 2026
BREAKING
2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा पंजाब के मिनिस्टीरियल कर्मचारी 27 अगस्त के पंजाब महाबंद में लेंगे सामूहिक छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड; STF ने मामले का मुख्य आरोपी 19 दिन बाद गुजरात से दबोचा...BJP विधायक का है रिश्तेदार अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं : दीपेंद्र हुड्डा अनिल विज की श्रमिकों को बड़ी सौगात...Haryana में बनेगा पहला 100 बिस्तरों वाला ESIC अस्पताल, इलाज की राह होगी आसान ‘वन्दे मातरम्’ की गूंज नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: CM नायब सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा के अधिकारों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिली क्या पावर CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत "वन भूमि से होकर गुजरने वाली सड़क निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए", हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त आदेश

पंजाब

पंजाब के मिनिस्टीरियल कर्मचारी 27 अगस्त के पंजाब महाबंद में लेंगे सामूहिक छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद

23 अगस्त, 2026 08:34 PM

चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक राज्य प्रधान गुरनाम सिंह विर्क और राज्य महासचिव तरसेम सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य नेतृत्व, विभागीय संगठनों के प्रधान एवं महासचिव तथा जिलों के प्रधान और महासचिव शामिल हुए।

इसके साथ ही 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया गया है। यूनियन के मुताबिक कर्मचारी इस दौरान दफ्तरों से बाहर निकलकर सरकार की नाकामियों और कर्मचारी विरोधी रवैये को जनता तक पहुंचाने के लिए पैंफलेट और पोस्टर लगाएंगे। बाजारों में झंडा मार्च और विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे। यूनियन के मुताबिक 27 अगस्त को पंजाब महाबंद के दौरान कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर बंद रखेंगे।

25 अगस्त को पुतले फूंकने का ऐलान
यूनियन ने फैसला लिया है कि 25 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर रोष रैली और मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और सौरभ दास के पुतले फूंकने का भी ऐलान किया गया है।

26 अगस्त को कामकाज का बहिष्कार
26 अगस्त को कर्मचारी अपनी सीटें छोड़कर धरना-प्रदर्शन करेंगे और दफ्तरों के कामकाज का बहिष्कार करेंगे। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों और सरकार के कथित कर्मचारी विरोधी रवैये को जनता तक पहुंचाने के लिए पोस्टर, पैंफलेट और होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।

27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी
यूनियन के अनुसार 27 अगस्त को प्रदेशभर के सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर दफ्तरों को बंद रखेंगे। संगठन ने दावा किया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से भी पंजाब महाबंद को समर्थन दिया जा रहा है।

यूनियन ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से बचा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा

2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा

कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहें आरोपी, रेप रिश्वत कांड पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान

कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहें आरोपी, रेप रिश्वत कांड पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान