Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’ भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

पंजाब

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान

24 जून, 2026 07:47 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष उनसे राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए धर्म का सहारा लेकर उनके खिलाफ एआई का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब की जनता उनके साथ है और जनता किसी भी फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने वीडियो से जुड़ी फॉरेंसिक रिपोर्ट में हेरफेर के आरोपों पर कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत घटिया राजनीति के तहत मेरे फर्जी वीडियो जारी किए जा रहे हैं। जब वे हर मोर्चे पर नाकाम हो जाते हैं, तो मुझे बदनाम करने के लिए धार्मिक मुद्दा उठाते हैं। हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई। अब उन्होंने लैब के मालिक पर हमला किया है और उन्हें धमकाकर अपनी मर्जी का बयान दिलवाना चाहते हैं। अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस सब एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आम जनता का आदमी हूं। मैं पानी, शिक्षा, बिजली और नौकरियों के लिए काम करता हूं। मुझे जितना चाहे बदनाम कर लें, लेकिन राजनीति को इस हद तक नहीं गिराना चाहिए। मैं यह पूरा मामला पंजाब की जनता पर छोड़ता हूं। सच तो यह है कि ये लोग अब पंजाब में न राजनीतिक और न ही सामाजिक रूप से अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में हैं। इसलिए उन्होंने धार्मिक आधार पर भगवंत मान को बदनाम करने का फैसला किया है। वे रोज नए-नए फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा, "हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई, हमारी रिपोर्ट असली है। इन्होंने जांच करवाई, इनकी रिपोर्ट नकली है। अब ये लैब मालिकों को एफआईआर का डर दिखाकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं। मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं। क्या कोई व्यक्ति इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है?।
सीएम मान ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और विपक्ष के पास झूठा प्रचार करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। आप की जनसभाओं में भारी भीड़ देखकर विपक्ष घबरा गया है, इसलिए वे फर्जी वीडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वे गुरुद्वारों के बाहर मेरे पोस्टर लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सुखबीर बादल के पोस्टर क्यों नहीं लगाते। उन्होंने तो बेअदबी के आरोप खुद स्वीकार कर लिए थे।
उन्होंने कहा कि मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं। क्या कोई इंसान इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है।अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा अब सिर्फ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तक सीमित रह गए हैं। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल मिलकर एक साझा मोर्चा बना चुके हैं लेकिन, जनता को पता है कि मान हमेशा उनके साथ है। मुझे मेरे वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि यह वीडियो फर्जी है और आप इसमें नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल

पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम