Saturday, August 08, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली इकाई द्वारा कैप्टन कमलजीत सिंह पार्क में पौधा रोपण किया गया सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

पंजाब

पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

08 अगस्त, 2026 05:39 PM
चंडीगढ़ : पंजाब को आईपीएल की तर्ज पर ट्वेंटी-20 लीग मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग’ की शुरुआत का ऐलान किया, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी। इन टीमों में शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह और गुरनूर बराड़ सहित पंजाब के स्टार क्रिकेटर खेलेंगे। यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में खेली जाएगी। 9 अगस्त को होने वाली नीलामी में पंजाब के 450 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे उभरती प्रतिभाओं को स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने का एक बड़ा अवसर और मंच मिलेगा।
आज के इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा खेल क्षेत्र में राज्य को और मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने खेलों को नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में सबसे प्रभावशाली हथियार बताया।

खिलाड़ियों के साथ कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग के खिलाड़ियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। पंजाब की धरती ने हमेशा देश को नामवर खिलाड़ी दिए हैं। हमारी सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेलों के क्षेत्र में पंजाब को और आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस ट्वेंटी-20 कप में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच 30 अगस्त से 13 सितंबर तक पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। हंसता-खेलता पंजाब, रंगला पंजाब।”

इस लीग को “पंजाब का अपना आईपीएल” करार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक के दौरान तय हुआ कि इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें होंगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ‘फाजिल्का फाल्कन्स’ का प्रतिनिधित्व करेंगे, अर्शदीप सिंह ‘लुधियाना लायंस’ के लिए, अभिषेक शर्मा ‘अमृतसर सूरमाज’ के लिए, प्रभसिमरन सिंह ‘जालंधर वॉरियर्स’ के लिए, रमनदीप सिंह ‘मोहाली किंग्स’ के लिए और गुरनूर बराड़ ‘बठिंडा रॉयल्स’ के लिए खेलेंगे। देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी टूर्नामेंट की शान बढ़ाएंगे। यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके सभी मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब इस समय भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ की हड्डी है, जिसके 21 खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी अब पंजाब की अपनी लीग के आकर्षण का केंद्र होंगे। पंजाब क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी पंजाब के ही होंगे।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया, “इस उद्देश्य के लिए पंजाब के 450 से अधिक खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया गया है, जो 9 अगस्त को होने वाली नीलामी में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों में अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, नमन धीर, विहान मल्होत्रा, इमानजोत सिंह चहल, अश्वनी कुमार और कृष भगत जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। यह लीग राउंड-रॉबिन आधार पर खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम आठ लीग मैच खेलेगी।”

उन्होंने कहा, “यह लीग पंजाब के युवा खिलाड़ियों को एक बड़े मंच पर खेलने का महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें स्थापित खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका अनुभव बढ़ेगा। पंजाब में नशे के कोढ़ को खत्म करने के लिए व्यापक मुहिम शुरू की गई है और खेल इस जंग में सबसे बड़ा हथियार हैं।”
मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया, “राज्यभर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत खेल प्रतियोगिताएं हर वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही हैं। इसी तरह राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 3,100 से अधिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। पंजाब अक्टूबर-नवंबर में पहली बार ‘हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ की मेजबानी करेगा और अब राज्य की अपनी क्रिकेट लीग भी शुरू होने जा रही है।”
इस अवसर पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत मेहता, सचिव एवं सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और उप प्रधान दीपक बाली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सम्मान स्वरूप लीग के लोगो वाली टी-शर्ट भेंट की।

इस अवसर पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सम्मान स्वरूप क्रिकेट बैट और गेंद भेंट की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

 सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव

सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव

पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार

पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग

पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग

महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला

'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला