Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’ भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

पंजाब

पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल

24 जून, 2026 07:40 PM

अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 19 जून को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान करण नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। धालीवाल के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से 25 पिस्तौलें, एक एके-47 राइफल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 388 कारतूस बरामद किए गए। कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि गिरफ्तार युवक के पिता शिव कुमार हैं, जो भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) सेल के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने एक महीने पहले ही आशंका जताई थी कि भाजपा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकती है। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और पंजाब को नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नहीं हटेगी। आप विधायक ने पंजाब के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि पंजाबियों को भाजपा से बचकर रहना चाहिए। राज्य के लोगों को भाजपा के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा, ताकि पंजाब के सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखा जा सके।

वहीं, पटियाला के एक भाजपा नेता द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर भी कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संबंधित नेता को महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल का अध्ययन करना चाहिए। धालीवाल ने आरोप लगाया कि पटियाला में भाजपा के एक नेता ने मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के शासन को सभी धर्मों और जातियों के लोगों के सम्मान और कल्याण के लिए जाना जाता है। धालीवाल ने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल भी कई बार यह कहा करते थे कि वे महाराजा रणजीत सिंह जैसा शासन देना चाहते हैं।
आप विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग महाराजा रणजीत सिंह जैसे महान शासक का नाम लेते हैं, उन्हें उनके आदर्शों और मूल्यों को भी समझना चाहिए। महाराजा रणजीत सिंह सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों का सम्मान करते थे और उनके कल्याण के लिए कार्य करते थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान

अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम