Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

पंजाब

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

18 जुलाई, 2026 08:47 PM

कपूरथला : पंजाब कांग्रेस में आपसी कलह की चर्चाओं पर पार्टी के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ ठीक है। कांग्रेस सही दिशा में आगे बढ़ रही है। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सब कुछ ठीक है। कांग्रेस सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पार्टी आलाकमान इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है।" उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस ही जीतेगी और सरकार बनाएगी, चाहे नेतृत्व किसी का भी हो। राणा गुरजीत सिंह ने हालिया बैठकों को लेकर कहा, "बातचीत से हमेशा सकारात्मक नतीजे निकलते हैं। मतभेदों से नकारात्मकता पैदा हो सकती है, लेकिन बातचीत हो रही है और चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही हैं।"

राणा गुरजीत सिंह ने यह दावा ऐसे समय किया, जब शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, "पंजाब में कांग्रेस में कुर्सी का किस्सा ही खत्म नहीं होता। ये इसलिए नहीं लड़ रहे कि पंजाब का हित कैसे होगा, इनकी लड़ाई इसलिए है कि इनकी जो कुर्सी है, वो किसके पास रहेगी।"
गौरतलब है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई में नेतृत्व को लेकर खींचतान की स्थिति है। कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा बरकरार रखते हुए राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग को फिर से कमान सौंपी है, लेकिन दावा है कि चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट के नेता इस फैसले से खुश नहीं है।

दावा है कि 90 से अधिक नेताओं वाले प्रतिद्वंद्वी गुट ने राज्य इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाने की मांग की थी। चुनाव से पहले पार्टी में गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभावी भूपेश बघेल ने राज्य का दौरा किया था। उन्होंने नेताओं के बीच नाराजगी को दूर करने की कोशिश की। हालांकि, बैठकों का दौर असफल रहा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के मासूम को जबरन उठाकर ले गए लोग, पिता पर किडनैपिंग के आरोप

मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के मासूम को जबरन उठाकर ले गए लोग, पिता पर किडनैपिंग के आरोप

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत