Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

पंजाब

पंजाब: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार आतंकी साजिश का भंडाफोड़

15 जुलाई, 2026 08:39 PM

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश को समय रहते विफल करने की दिशा में बड़ी सफलता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी को पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर प्रदेश में दहशत फैलाने तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे आतंकी नेटवर्क, उसके स्थानीय संपर्कों और सीमा पार बैठे हैंडलरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके।
इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तथा उनके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी मॉड्यूल और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आतंकी या राष्ट्र विरोधी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी के डिजिटल उपकरणों, सोशल मीडिया संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही हैं, ताकि इस साजिश से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पंजाब पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित शेड्यूल जारी: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित शेड्यूल जारी: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

भगवंत मान सरकार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मांगों के समाधान में लाई तेजी, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 यूनियनों से की बातचीत

भगवंत मान सरकार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मांगों के समाधान में लाई तेजी, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 यूनियनों से की बातचीत

मान सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की फीस पर 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर लगाई रोक, लाखों अभिभावकों के लिए बड़ी राहत : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

मान सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की फीस पर 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर लगाई रोक, लाखों अभिभावकों के लिए बड़ी राहत : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 914  मरीजों का 4.15 करोड़ रुपये की लागत से कैशलेस स्ट्रोक उपचार

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 914 मरीजों का 4.15 करोड़ रुपये की लागत से कैशलेस स्ट्रोक उपचार

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले High Alert, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले High Alert, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल