Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 मैच में नौ विकेट से हराया

16 मार्च, 2025 04:29 PM

क्राइस्टचर्च: जेकब डफी (चार विकेट), काइल जेमीसन (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद टिम साइफर्ट (44) और फिन ऐलन (नाबाद 29) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

पाकिस्तान के 91 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टिम साइफर्ट और फिन ऐलन की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। छठें ओवर में अबरार अहमद ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे टिम साइफर्ट को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। टिम साइफर्ट ने 29 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए (44) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये टिम रॉबिंसन ने फिन ऐलन का बखूबी साथ निभाया और दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। फिन ऐलन 17 गेंद पर (29) और टिम रॉबिंसन 15 गेंद पर (18) रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की ओर से एकमात्र विकेट अबरार अहमद ने लिया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र एक रन के स्कोर पर अपने तीन और 11 के स्कोर तक चार विकेट गवां दिये। न्यूजीलैंड के गेदबाजों ने पाकिस्तान की मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी को खाता भी नहीं खोलने दिया। इरफान खान और शादाब खान(तीन) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये खुशदिल शाह ने कप्तान आगा सलमान के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में ईश सोढ़ी ने आगा सलमान (18) को आउटकर इसा साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में जेकब डफी ने खुशदिल शाह (32) को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ा दी। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका और पूरी टीम 18.4 ओवर में 91 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। अब्दुल समद (सात), जहानदाद खान(17), शाहीन शाह अफरीदी (एक), अबरार अहमद (दो) रन बनाकर आउट हुये।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल