Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

नेत्रदान: आपके जाने के बाद भी, दुनिया देखेगी आपकी आंखों से

03 सितंबर, 2025 09:05 PM

जब आप इस संसार में नहीं रहेंगे, तब भी आपकी आंखें दुनिया देख सकेंगी। एक नेत्रदान से छह लोगों की जिंदगी में रोशनी लौट सकती है।” कल्पना कीजिए-आपके जाने के बाद भी कोई आपकी आंखों से रोशनी देख सके। यही है नेत्रदान की शक्ति। एम्स स्थित देश के सबसे बड़े आई सेंटर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेज की चीफ डॉ. राधिका टंडन कहती हैं “एक व्यक्ति का नेत्रदान छह लोगों की जिंदगी को रोशनी दे सकता है।”

नेक कार्य की राह में सबसे बड़ी रुकावट है भ्रम और डर

लेकिन इस नेक कार्य में सबसे बड़ी बाधा है भ्रम और डर। बहुत से लोग सोचते हैं कि नेत्रदान से आंखें निकाल ली जाती हैं या इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। जबकि सच्चाई यह है कि कॉर्निया सिर्फ मृत्यु के बाद दान किया जाता है और यह पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी प्रक्रिया है।

कैसे होता है नेत्रदान?

सिर्फ कॉर्निया लिया जाता है, पूरी आंख नहीं। दान के बाद मृतक के चेहरे पर कोई बदलाव नहीं आता। आई बैंक में कॉर्निया प्रोसेस कर योग्य मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाता है। उद्देश्य सिर्फ एक है अंधेरे में डूबे जीवन में फिर से रोशनी लाना।

एम्स का बड़ा प्रयास

एम्स स्थित नेशनल आई बैंक की चेयरपर्सन डॉ. नम्रता शर्मा ने बताया कि अब तक 36,000 से अधिक कॉर्निया इकट्ठा किए गए और 26,000 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है। साल 2024 में ही 1,931 कॉर्निया जुटाए गए जिनमें से 83% अस्पतालों से प्राप्त हुए।

उम्र या मृत्यु का कारण कोई बाधा नहीं

डॉ. नम्रता बताती हैं “आई डोनेशन में किसी को मना नहीं किया जाता। चाहे उम्र कोई भी हो, मृत्यु का कारण कुछ भी हो, हर कॉर्निया लिया जाता है।”80% कॉर्निया मरीजों के लिए इस्तेमाल हो जाते हैं और शेष मेडिकल शिक्षा में काम आते हैं।

नई तकनीक और नवाचार

एम्स में बिना टांके के कॉर्निया प्रत्यारोपण (DMEK) तकनीक से मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं। 2024 में पहली बार एम्स में  ड्रोन से कॉर्निया लाने का प्रयोग हुआ, जिससे समय बचा और ज्यादा मरीजों तक मदद पहुंची।बच्चों के लिए विशेष पेडियाट्रिक केराटोप्लास्टी हेतु टिशू इकट्ठा किए जा रहे हैं। एम्स और IIT दिल्ली एक साथ मिलकर बायोइंजीनियर्ड कॉर्निया पर भी शोध कर रहे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर दूर दराज के इलाकों में भी कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

नेत्रदान इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा

डॉ. राजेश सिन्हा कहते हैं “भारत में हर साल हज़ारों कॉर्निया प्रत्यारोपण होते हैं, लेकिन ज़रूरत उससे कहीं ज्यादा है। इसके लिए हर किसी को आगे आकर संकल्प लेना होगा।” नेत्रदान पखवाड़ा हो या कोई अन्य अवसर, संदेश एक ही है “जब आप नहीं रहेंगे, आपकी आंखें फिर भी किसी की जिंदगी रोशन कर सकती हैं।”

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी