Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और मजबूती; ₹1 करोड़ के टोकन ग्रांट के तहत 12 जिलों के लिए ₹85 लाख, मलोट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित

11 अगस्त, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में नशों के विरुद्ध जागरूकता और रोकथाम गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट प्राप्त हुआ है। इसमें से 12 जिलों में जागरूकता और रोकथाम गतिविधियों के लिए ₹85 लाख जारी किए गए हैं, जबकि माह अगस्त, 2026 के दौरान श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नशा विरोधी कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित रखे गए हैं।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशों के खात्मे के लिए जागरूकता, रोकथाम, पुनर्वास और जनभागीदारी को समान महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखना और स्वस्थ समाज का निर्माण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि फाजिल्का, तरन तारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पठानकोट, कपूरथला, गुरदासपुर, लुधियाना और पटियाला जिलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इनके तहत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में नशों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा और युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मलोट में होने वाला राज्य स्तरीय नशा विरोधी कार्यक्रम उनकी अध्यक्षता में करवाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, समाज सेवी संस्थाओं और अन्य हितधारकों की व्यापक भागीदारी होगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नशों के घातक प्रभावों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने, युवाओं में रोकथाम की सोच को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग को नशा-मुक्त पंजाब के अभियान से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "नशों के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हम नशा-मुक्त पंजाब का सपना साकार कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सभी हितधारकों के सहयोग से जागरूकता और रोकथाम गतिविधियों को और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि नशों के विरुद्ध संदेश पंजाब के हर कोने तक पहुँच सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश