Thursday, September 17, 2026
BREAKING
जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा मोदी के जन्मदिन पर झज्जर जिला अस्पताल में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व मंत्री धनखड़ ने किया शुभारंभ संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी यूपीआई भारत की डिजिटल ताकत है, व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए : राव नरेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों के बीच मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है: खेमराज सुंदरियाल

पंजाब

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

17 सितंबर, 2026 07:45 PM
 
जालंधर : राज्य सभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज धुस्सी बांध का दौरा कर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर महीने तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि इलाके के लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
 
उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जो धुस्सी बांध पर गिद्दरपिंडी से फिरोजपुर तक बनेगी।
 
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि लोगों से जुड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सभी की साझी जिम्मेदारी है। इस इलाके में पुल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने अधिकारियों को पुल के साथ-साथ सड़कों के काम में भी तेजी लाने के लिए कहा।
 
संत सीचेवाल ने कहा कि धुस्सी बांध पर सड़क बनने से बांध की मजबूती बढ़ेगी और साथ ही यह सड़क इलाके के लिए बाईपास के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होगी और उनके समय व पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और काम की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे तेजी से पूरा किया जाए।
 
इस मौके पर मनरेगा वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल संत सीचेवाल से मिला और अपनी मुश्किलें बताई। संत सीचेवाल ने उनकी बातों को ध्यान से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और वर्कर्स की जायज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा