Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

पंजाब

धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क

05 अक्टूबर, 2026 07:49 PM

बंगा/शहीद भगत सिंह नगर (मनोरंजन कालिया) : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज विधायक बंगा डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी की मौजूदगी में जिले की बंगा दाना मंडी का दौरा कर धान की चल रही सरकारी खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों, आढ़तियों तथा खरीद प्रक्रिया से जुड़े अन्य पक्षों से बातचीत की और उपलब्ध करवाए जा रहे प्रबंधों संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने गांव कावां के किसान जरनैल सिंह की फसल की खरीद करवाई।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे पंजाब में धान की खरीद लगातार सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मंडियों में खरीद के लिए आवश्यक सभी प्रबंध पहले से सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों, आढ़तियों और मिलरों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब सरकार ने गेहूं और धान की खरीद के सीजन में मंडियों में खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी प्रबंध किए हैं।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि इस वर्ष पंजाब को 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार धान की बंपर फसल हुई है तथा फसल की गुणवत्ता भी काफी अच्छी देखने को मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की फसल की समय पर खरीद के साथ-साथ उन्हें 24 घंटे के भीतर भुगतान उनके बैंक खातों में सुनिश्चित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धान खरीद के लिए आवश्यक बारदाना, कैश क्रेडिट लिमिट (सी.सी.एल.) सहित सभी जरूरी प्रबंध सरकार के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और खरीदी गई फसल का समय पर उठान भी सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 3 लाख 83 हजार मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जबकि इनमें से 3 लाख 44 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों को अब तक 188 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है।

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में श्री कटारूचक्क ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’, मुफ्त बिजली योजना और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ सहित सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी पहलों से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों और आढ़तियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से भी लोगों में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि ‘मान दा मुनाफा अभियान’ के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास पहलों के बारे में जानकारी दी जा रही है और यह बताया जा रहा है कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने आम परिवारों को किस प्रकार सीधा आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार को औसतन करीब 1 लाख 82 हजार रुपए का लाभ पहुंचा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की विकास योजनाओं और जनहितैषी पहलों के चलते लोगों का सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में दोबारा सरकार बनना लगभग तय है।

इस अवसर पर विधायक बंगा डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने भी दाना मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मिलरों को विश्वास दिलाया कि मंडी में उन्हें किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पीने वाले पानी, वॉशरूम तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद के बाद उनके खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा धान की लिफ्टिंग का कार्य भी तय समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। विधायक डॉ. सुखी ने कहा कि किसानों की सुविधा और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता है तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी बंगा के चेयरमैन बलवीर कतनावा, पवनजीत सिंह सिद्धू, सोहन लाल, इंदरजीत मान, ज़िला मंडी अधिकारी रुपिंदर मिन्हास, ज़िला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर संयोगिता, डीएम मार्कफेड जसबीर सिंह रकड़ा, सचिव मार्किट कमेटी बंगा संजीव कुमार, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन गुरचरण सिंह, संजीव जैन, कमल चोपड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए

अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए

पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे परगट सिंह

पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे परगट सिंह

SIT के आगे पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, 6000 करोड़ के ड्रग केस में किया गया था तलब

SIT के आगे पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, 6000 करोड़ के ड्रग केस में किया गया था तलब

Punjab में यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त

Punjab में यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त

गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल

गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नाभा-भबात और नाभा हाईग्राउंड रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नाभा-भबात और नाभा हाईग्राउंड रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ