Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

धर्मशाला में IPL मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, युवाओं ने नहीं दिखाया उत्साह

28 अप्रैल, 2025 12:19 PM

धर्मशाला; आईपीएल मैचों के लिए रविवार से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। इस बार टिकटों को लेकर अधिक उत्साह युवाओं में देखने को नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर टिकटें ब्लैक करने का खेल खुलेआम चल रहा है। इस संबंध में पुलिस व एचपीसीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धर्मशाला में आईपीएल के दो मैचों की टिकटों की ऑफलाइन बिक्री रविवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई।

पंजाब किंग्स के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स चार मई, दिल्ली के बीच आठ मई व मुंबई के साथ 11 मई को मुकाबले खेले जाने हैं। इसकी ऑफलाइन टिकट स्टेडियम के बाहर लगे काउंटर में बिक रही है। हालांकि इस बार पूर्व के सालों के मुकाबले कम ही लोग टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम में पहुंचे। कुछ दर्जन युवा हल्की कतारों में खड़े होकर टिकट आराम से लेते हुए नजर आए।

धर्मशाला स्टेडियम में एंट्री बंद होने से मायूस लौटे पर्यटक
धर्मशाला। आईपीएल मैचों की तैयारियों के चलते धर्मशाला स्टेडियम को पर्यटकों के दीदार के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके चलते अब देश-विदेश से कांगड़ा घाटी व पर्यटन नगरी धर्मशाला-मकलोडगंज में घूमने पहुंचे पर्यटकों को स्टेडियम का दीदार करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। रविवार को भी काफी संख्या में पर्यटक स्टेडियम के गेट के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ है। साथ ही स्टेडियम में आईपीएल मैचों के चलते पर्यटकों के प्रवेश के रोक की सूचना भी लगी है। पर्यटक स्टेडियम के गेट के बाहर सडक़ों पर ही काफी देर तक अंदर प्रवेश के लिए निवेदन भी कर रहे हैं। बावजूद इसके गेट के पास ही सडक़ों पर फोटो क्लिक करवाकर मायूस होकर लौट रहे हैं। आईपीएल मैचों की तैयारियों चलते स्टेडियम में पर्यटकों का प्रवेश 26 अप्रैल से बंद कर दिया गया है, जो कि आगामी 11 मई के मैच के बाद तक जारी रहेगा। ऐसे में लगभग 15 दिनों यानी आधा महीने तक देश-विदेश के पर्यटकों को स्टेडियम के दीदार के बिना ही मायूस होकर लौटना होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट