Monday, November 09, 2026
BREAKING
• दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल • दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप • ‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई • भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर • लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

हरियाणा

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

09 नवंबर, 2026 08:02 PM

फरीदाबाद : फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में दिवाली की देर रात करीब 3 बजे पटाखे से निकले रॉकेट के कारण एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। कई परिवार अपना घरेलू सामान तक नहीं बचा सके।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया।

दिवाली की देर रात करीब 3 बजे एक रॉकेट उड़कर झुग्गियों के ऊपर जा गिरा। इसके बाद एक झुग्गी में आग लग गई। झुग्गियां एक-दूसरे से सटी होने और आसपास ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

सामान बचाने के लिए भागे लोग, इलाके में मची अफरा-तफरी
आग लगते ही झुग्गियों में रहने वाले परिवारों में चीख-पुकार मच गई। लोग बच्चों और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। कई लोगों ने घरों में रखा सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें सामान छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। आग बुझने के बाद झुग्गियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

पल्ला, सेक्टर-91 और लक्कड़पुर समेत कई जगह लगी आग
दिवाली की रात मेवला महाराजपुर के अलावा पल्ला, सेक्टर-91, लक्कड़पुर और तिलपत, गाजीपुर, डबुआ चौक स्थित साइकिल स्टोर ,इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सेक्टर 30-33 के एक मकान के प्रथम तल ,सेक्टर 46 की झुग्गियां सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में किसी के जान गंवाने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

10 से 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, पांच घंटे में आग पर काबू
सेक्टर-31 फायर स्टेशन के कर्मचारी जोगेंद्र भड़ाना ने बताया कि मेवला महाराजपुर में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कर्मचारियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने और उसे आसपास की झुग्गियों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले