Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

पंजाब

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

04 सितंबर, 2026 08:09 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले डॉ. गुरप्रीत कौर पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह को भी कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी हैं।

5 करोड़ रुपये मांगने का लगाया गया था आरोप
पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने कथित तौर पर दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले में गुरी चहल को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किए जाने और एक कारोबारी के खिलाफ केस रद्द करने के बदले पैसे मांगने का दावा किया गया था। इन आरोपों के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप भी पोस्ट की थी। मजीठिया ने दावा किया था कि वीडियो में मामले से जुड़े कथित बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के एक रिश्तेदार के बीच वित्तीय लेन-देन को लेकर बातचीत है।

खैहरा ने नोटिस की पुष्टि की
वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से कानूनी नोटिस मिलने की पुष्टि की है। खैहरा ने कहा है कि वह नोटिस का जवाब नहीं देंगे, बल्कि अदालत में इसका जवाब देंगे।फिलहाल दोनों नेताओं को भेजे गए नोटिस के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई दोनों पक्षों के रुख पर निर्भर करेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा