Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप का 60वीं बार दावा: मेरी धमकी पर PM मोदी ने कहा-‘हम युद्ध नहीं करेंगे’, भारत बोला-'कब तक बोलोगे झूठ'

20 नवंबर, 2025 06:24 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत–पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा और विवादित दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों को 350% टैक्स लगाने की धमकी देकर उन्हें युद्ध के कगार से पीछे हटने पर मजबूर किया था। ट्रंप के दावों का सिलसिला मई से लगातार जारी है, जबकि भारत ने हमेशा किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। ‘अमेरिका-सऊदी निवेश मंच’ में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान “परमाणु हमले” की तैयारी में थे।उनके अनुसार-“मैंने दोनों से कहा कि युद्ध कर सकते हो, लेकिन मैं 350% शुल्क लगा दूँगा। फिर तुम अमेरिका में व्यापार नहीं कर पाओगे।” ट्रंप का कहना है कि धमकी के बाद दोनों देशों ने उनसे ऐसा न करने की अपील की।

मोदी और शहबाज शरीफ ने फोन किया
ट्रंप ने कहा कि सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें कॉल करके धन्यवाद दिया और कहा कि लाखों लोगों की जान बच गई। इसके बाद, ट्रंप के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर कहा-“हम युद्ध नहीं करेंगे।” ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने मोदी से कहा, “ठीक है, चलिए एक समझौता करते हैं।” ट्रंप ने ‘अमेरिका-सऊदी निवेश मंच' में दावा किया कि उन्होंने परमाणु हथियार रखने वाले दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि वे ‘‘युद्ध जारी रख सकते हैं लेकिन मैं दोनों देशों पर 350 प्रतिशत शुल्क लगा रहा हूं। वे अमेरिका के साथ अब व्यापार नहीं कर पाएंगे।'' ‘अमेरिका-सऊदी निवेश मंच' में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल हुए। ट्रंप ने दावा किया कि वह ‘‘पूरी तरह तैयार'' थे और उन्होंने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से कहा था कि वह (संघर्ष को) समाप्त करने के लिए 350 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे और अगर दोनों देश युद्ध रोक देते हैं, तो ‘‘हम एक अच्छा व्यापार समझौता करेंगे।''

भारत ने फिर किया खारिज
भारत का आधिकारिक रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि भारत–पाकिस्तान बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की जाती। दोनों सेनाओं के DGMO ने सीधी बातचीत की और उसी के बाद हमले रुके। भारत का कहना है कि ट्रंप कब तक इस बात को लेकर झूठा दावा करता रहेंगें। 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जो पहलगाम हमले (26 मौतें) के जवाब में था। ट्रंप 60वीं बार यह दावा दोहरा चुके है। 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनकी मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान “तत्काल संघर्ष विराम” पर सहमत हुए। तब से वह बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने “एक बड़े परमाणु युद्ध को रोका”।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर