Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

श्रीनगर से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन 22 नवंबर को पहुँचेगा नवांशहर

20 नवंबर, 2025 07:28 PM

मनोरंजन कालिया

नवांशहर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्रीनगर से प्रारंभ किया गया नगर कीर्तन 22 नवंबर (शनिवार) को नवांशहर पहुँचेगा, जहाँ संगतों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कीर्तन का प्रवेश फगवाड़ा की तरफ़ से गाँव मेहली के पास होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के स्वागत के उपरांत पहला पड़ाव गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, बंगा़ में होगा, जहाँ सभी संगतों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नगर कीर्तन महालों रोड से होता हुआ नवांशहर में प्रवेश करेगा जहाँ दूसरा पड़ाव होगा। इसके बाद नगर कीर्तन बलाचौर के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि गढ़ी चौक से होकर नगर कीर्तन बलाचौर पहुँचेगा, जहाँ बस अड्डे के निकट संगतें स्वागत के लिए जुटेंगी। बलाचौर से होता हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा टिब्बी साहिब, रूपनगर हेडवर्क्स पहुँचेगा, जहाँ से यह श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर कीर्तन के आगमन और बड़ी संख्या में शामिल होने वाली संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएँ। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक प्रबंधन, सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा मेडिकल टीमें तैनात करने और संबंधित विभागों द्वारा नगर कीर्तन के मार्ग पर सफाई व्यवस्था तथा मंडी बोर्ड द्वारा पीने के पानी आदि की सुविधा का उचित प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने संगतों को शहीदी दिवस से संबंधित समागम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा 23 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित विभिन्न समागम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रीनगर से 19 नवंबर को प्रारंभ हुए नगर कीर्तन का समापन श्री आनंदपुर साहिब में होगा। इसी प्रकार इन समागम में श्री अखंड पाठ साहिब की प्रारंभता, गुरु जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, सर्व धर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पाँच प्यारे पार्क का दौरा, कथा और कीर्तन दरबार, हैरिटेज वॉक, श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष विधानसभा सैशन, ड्रोन शो, राज्यस्तरीय रक्तदान अभियान की शुरुआत, पौधारोपण की शुरुआत, गुरबाणी कीर्तन और “सरबत दा भला” एकजुटता विशेष तौर पर शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल