Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

NATO सीमा पर जंग की आहट! रोमानिया में घुसे रूसी फाइटर जेट्स, पोलैंड ने भी शुरू की तैयारी

19 नवंबर, 2025 06:32 PM

नाटो देशों के लिए बुधवार सुबह बेहद तनावपूर्ण रही। एक रूसी हमला-ड्रोन पहले दो बार रोमानिया के एयरस्पेस में घुस आया, और थोड़ी ही देर बाद रूस ने यूक्रेन पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए, जिस कारण पोलैंड को भी अपने फाइटर जेट्स हवा में भेजने पड़े और दो बड़े एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद करने पड़े।

रूसी अटैक ड्रोन की लुका-छुपी
रोमानिया के रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार सुबह एक रूसी अटैक ड्रोन ने पहले तुल्चेआ काउंटी में लगभग 8 किमी अंदर तक उड़ान भरी। इसके बाद वह यूक्रेन और मोल्दोवा के रास्ते घूमकर फिर फोल्तेश्टी के पास दोबारा रोमानिया की वायु सीमा में घुसा और फिर रडार से गायब हो गया। घुसपैठ के तुरंत बाद जर्मनी और रोमानिया के फाइटर जेट्स अलर्ट पर भेजे गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस के हमले यूक्रेन-नाटो सीमा के और करीब आते जा रहे हैं।

रूसी हवाई हमले से दहली पोलैंड सीमा
रूस के व्यापक हवाई हमले से यूक्रेन का पश्चिमी हिस्सा बुधवार सुबह दहल उठा जो पोलैंड की सीमा के बेहद करीब है। इस खतरे को देखते हुए पोलैंड ने भी अपने फाइटर जेट्स तैनात किए और एयरस्पेस को सुरक्षित करने के लिए रज़ेशोव और ल्यूब्लिन एयरपोर्ट्स को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।पोलिश ऑपरेशनल कमांड ने बताया“तेज-प्रतिक्रिया फाइटर जेट्स और अर्ली-वॉर्निंग एयरक्राफ्ट हवा में भेजे गए हैं। जमीनी एयर-डिफेन्स और रडार सिस्टम उच्चतम सतर्कता पर हैं।” एयरपोर्ट्स बाद में फिर खोल दिए गए।

ज़ेलेंस्की पहुंचे तुर्की
रूस के हमलों में बुधवार को यूक्रेन के कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। खारकीव में ड्रोन हमलों ने आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया, कारों में आग लगी और दर्जनों लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की तुर्की पहुंचे, जहां वे शांति वार्ताओं और युद्धबंदी अदला-बदली को फिर सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका ने Patriot सिस्टम अपग्रेड डील को मंजूरी दी
इसी बीच अमेरिका ने 105 मिलियन डॉलर की Patriot सिस्टम अपग्रेड डील को मंजूरी दी। इस हफ्ते यूक्रेन ने फ्रांस से 100 राफाल फाइटर जेट, एंटी-एयर डिफेन्स और ड्रोन खरीदने का समझौता किया है। रोमानिया में ड्रोन घुसपैठ, पोलैंड में फाइटर जेट्स का उड़ना और यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से पर ताजा हमले—ये सब संकेत देते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब सीधे नाटो सीमाओं को छूने लगा है, जिससे यूरोप में सुरक्षा चिंता और बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर