Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी से मिलकर भारतीय समुदाय के लोग बोले, हम इतिहास रच रहे हैं

22 नवंबर, 2025 07:37 PM

पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे के क्रम में शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी जब जोहान्सबर्ग के एक होटल में पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कुछ देर बात की।

साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के कलाकारों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं और हमें भारत के पीएम मोदी के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला। आज हमने पीएम मोदी के लिए डांस किया। उन्होंने इसकी बहुत तारीफ भी की है। हम लोगों को मिलकर बहुत अच्छा लगा, वे यहां हम सभी से मिले और एक-एक करके सबसे बात की।”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मिलना अविश्वसनीय है। हमने सोचा भी नहीं था कि आज हम पीएम से इतने करीब से मिलेंगे और वह हम लोगों से बात करेंगे। आज हम लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। जब तक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक भारत की शान है। हम लोग बता नहीं सकते हैं, आज हम यहां इतिहास रच रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि ये बहुत अच्छा है कि उन्होंने यहां आकर हम लोगों से मुलाकात की। इससे पहले भी जब वो आए थे, तब भी हम लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वह आए और हम में से हर एक के साथ समय बिताया।

एक महिला ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यह बहुत पसंद आया। पीएम से मिलने का अनुभव बहुत बढ़िया था। यह एक शानदार मौका था। यह मौका हम लोगों को मिला, इसके लिए सबको धन्यवाद देती हूं। हम बहुत उत्साहित थे। हम बहुत खुश हैं कि पीएम के सामने हमने परफॉर्मेंस किया। पीएम को हमारा परफॉर्मेंस पसंद आया। वहीं पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत खुश हूं। यह प्यार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हमेशा रहने वाले रिश्ते को दिखाता है। ये रिश्ते, जो इतिहास से जुड़े हैं और साझा मूल्यों से मजबूत हुए हैं, ये और भी मजबूत होते जा रहे हैं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर