Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

10 जुलाई, 2026 08:40 PM

जीरकपुर (अवतार सिंह पाबला) : शहर में बढ़ रहे अवैध कब्जों तथा सड़कों के किनारे लग रही अवैध रेहड़ियों-फड़ियों के कारण उत्पन्न हो रही ट्रैफिक और अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद जीरकपुर ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज नगर परिषद के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विरक ने परिषद की अतिक्रमण टीम के साथ एक विशेष और महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में अतिक्रमण टीम के प्रभारी एवं बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजे बराड़ सहित टीम के अन्य प्रमुख सदस्य और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विरक ने अतिक्रमण टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और फुटपाथों पर कोई भी अवैध रेहड़ी-फड़ी या अनधिकृत कब्जा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन अवैध कब्जों के कारण जहां पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है और प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। अध्यक्ष विरक ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अध्यक्ष के सख्त निर्देशों पर तत्काल अमल करते हुए बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजे बराड़ ने बिना किसी देरी के विशेष टीमों का गठन कर दिया। नगर परिषद की अतिक्रमण टीम ने आज से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
इस दौरान बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजे बराड़ ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अवैध कब्जाधारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की कि वे स्वयं ही सड़कों और फुटपाथों को खाली कर दें, अन्यथा नगर परिषद द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया जाएगा तथा भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर परिषद की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई का जीरकपुर के स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इस अभियान से शहर की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक दूर होगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष